Tuesday, May 10, 2016

#2401-2500


2401 भृगु मुनि ने आपकी छाती पर लात मारी।
2402 भोजन करने तथा उसे अच्छी तरह से पचाने की शक्ति हो तथा अच्छा भोजन समय पर प्राप्त होता हो, प्रेम करने के लिए अर्थात रति-सुख प्रदान करने वाली उत्तम स्त्री के साथ संसर्ग हो, खूब सारा धन और उस धन को दान करने का उत्साह हो, ये सभी सुख किसी तपस्या के फल के समान है, अर्थात कठिन साधना के बाद ही प्राप्त होते है।
2403 भोजन वही है जो ब्राह्मण के करने के बाद बचा रहता है, भलाई वही है जो दूसरों के लिए की जाती है, बुद्धिमान वही है जो पाप नहीं करता और बिना पाखंड तथा दिखावे के जो कार्य किया जाता है, वह धर्म है।
2404 भोजन, नींद, डर, संभोग आदि, ये वृति (गुण) मनुष्य और पशुओं में समान रूप से पाई जाती है। पशुओ की अपेक्षा मनुष्यों में केवल ज्ञान (बुद्धि) एक विशेष गुण, उसे अलग से प्राप्त है। अतः ज्ञान के बिना मनुष्य पशु के समान ही होता है।
2405 मंत्रणा की गोपनीयता को सर्वोत्तम माना गया है।
2406 मंत्रणा के समय कर्त्तव्य पालन में कभी ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए।
2407 मंत्रणा को गुप्त  रखने से ही कार्य सिद्ध होता है।
2408 मंत्रणा रूप आँखों से शत्रु के छिद्रों अर्थात उसकी कमजोरियों को देखा-परखा जाता है।
2409 मंदिर के द्वार पर हम सभी भिखारी ही हैं।
2410 मंदिर वही पहुंचता है जो धन्यवाद देने जाता हैं, मांगने नहीं।
2411 मंदिरों की आवश्यकता नहीं है , ना ही जटिल तत्त्वज्ञान की. मेरा मस्तिष्क और मेरा हृदय मेरे मंदिर हैं; मेरा दर्शन दयालुता है।
2412 मछेरा जल में प्रवेश करके ही कुछ पाता है।
2413 मजबूत दिमाग वाले विचारों  पर, साधारण दिमाग वाले घटनाओ पर जबकि निम्न दिमाग वाले लोगों पर चर्चा करते हैं।
2414 मजबूरी में अर्जित किया गया ज्ञान मन पर पकड़ नहीं बना पाता।
2415 मज़ाक   एक  बहुत  ही  गंभीर  चीज  होती  है।
2416 मणि पैरों में पड़ी हो और कांच सिर पर धारण किया गया हो, परन्तु क्रय-विक्रय करते समय अर्थात मोल-भाव करते समय मणि मणि ही रहती है और कांच कांच ही रहता है।
2417 मत बोलो,  यह सुबह है,  और इसे कल के नाम के साथ खारिज मत करो. इसे एक  newborn child की तरह देखो जिसका अभी कोई नाम नहीं  है।
2418 मदद लेने के लिये तैयार रहें। मदद मांगने से हिचकिचाए नहीं, दूसरों की मदद से लक्ष्यों को पाना आसन हो जाता हैं और हाँ मदद मांगते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें  कि आपसे दूसरा व्यक्ति होशियार हैं और वह जयादा बुद्धिमान हैं, ऐसा सोचने से आप मदद लेने से हिचकिचाएंगे नहीं।
2419 मधुर व प्रिय वचन होने पर भी अहितकर वचन नहीं बोलने चाहिए।
2420 मधुर वचन सभी को संतुष्ट करते है इसलिए सदैव मृदुभाषी होना चाहिए। मधुर वचन बोलने में कैसी दरिद्रता ? जो व्यक्ति मीठा बोलता है, उससे सभी प्रसन्न रहते है।
2421 मन की इच्छा के अनुसार सारे सुख किसको मिलते है ? किसी को नहीं मिलते। इससे यह सिद्ध होता है की 'दैव' के ही बस में सब कुछ है। अतः संतोष का ही आश्रय लेना चाहिए। संतोष सबसे बड़ा धन है। सुख और दुःख में उसे समरस रहना चाहिए। कहा भी है ------'जाहि विधि राखे राम ताहि विध रहिये। '
2422 मन की ऊर्जा ही जीवन का सार है।
2423 मन की एकाग्रता ही समग्र ज्ञान है।
2424 मन की गतिविधियों, होश, श्वास, और भावनाओं के माध्यम से भगवान की शक्ति सदा तुम्हारे साथ है; और लगातार तुम्हे बस एक साधन की तरह प्रयोग कर के सभी कार्य कर रही है.
2425 मन को विषयहीन अर्थात माया-मोह से मुक्त करके ही मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि मन में विषय-वासनाओं के आवागमन के कारण ही मनुष्य माया-मोह के जाल में आसक्त रहता है। अतः मोक्ष (जीवन-मरण) से छुटकारा पाने के लिए मन का विकाररहित होना आवश्यक है।
2426 मन सब कुछ है। जो तुम सोचते हो वो तुम बनते हो।
2427 मन से विचारे गए कार्य को कभी किसी से नहीं कहना चाहिए, अपितु उसे मंत्र की तरह रक्षित करके अपने (सोचे हुए) कार्य को करते रहना चाहिए।
2428 मन ही मन यह न सोचिये कि दूसरा व्यक्ति आपकी तुलना में ज्यादा normal हैं आप नहीं जानते दुसरे व्यक्ति के साथ क्या गुजर रही हैं, उसे आप normal लग रहे होंगे।
2429 मनुषय द्वारा किए जाने वाले सभी प्रयास आपको एक नई  और ऊंची उड़ान भरने से रोक नहीं सकते है।
2430 मनुष्य   की  सेवा   करो।  भगवान  की  सेवा  करो।
2431 मनुष्य  नश्वर  है . उसी  तरह  विचार  भी  नश्वर  हैं . एक  विचार  को  प्रचार -प्रसार  की   ज़रुरत  होती  है , जैसे  कि  एक  पौधे  को  पानी  की . नहीं  तो  दोनों  मुरझा  कर  मर  जाते हैं .
2432 मनुष्य अकेला ही जन्म लेता है और अकेला ही मरता है। वह अकेला ही अपने अच्छे-बुरे कर्मो को भोगता है। वह अकेला ही नरक में जाता है परम पद को पाता है।
2433 मनुष्य अपनी ख्वाहिशों या जरूरतों के मुताबिक़ चीज़ों को बदल नहीं सकता है, लेकिन समय के साथ उसकी ख्वाहिशें बदलना शुरू हो जाती है। 
2434 मनुष्य अपनी सबसे अच्छे रूप में सभी जीवों में सबसे उदार होता है, लेकिन यदि कानून और न्याय न हो तो वो सबसे खराब बन जाता है।       
2435 मनुष्य अपने हाथो से नहीं बल्कि मस्तिष्क से रंग भरता है। 
2436 मनुष्य एक व्यक्ति के रूप में प्रतिभाशाली है। लेकिन भीड़ के बीच मनुष्य एक नेतृत्वहीन राक्षस बन जाता है , एक  महामूर्ख  जानवर जिसे जहाँ हांका जाए वहां जाता है।
2437 मनुष्य का आचरण-व्यवहार उसके खानदान को बताता है, भाषण अर्थात उसकी बोली से देश का पता चलता है, विशेष आदर सत्कार से उसके प्रेम भाव का तथा उसके शरीर से भोजन का पता चलता है।
2438 मनुष्य का इतिहास और कुछ नहीं, केवल विचारों का इतिहास है। 
2439 मनुष्य का जब तक खुद पर नियंत्रण न हो, तब तक वह स्वतंत्र नहीं हो सकता।
2440 मनुष्य का धयेय निश्चित होना चाहिए कर्तव्य-पथ का निश्चय न कर सकने वाले व्यक्ति को न घर में सुख मिलता हैं और न ही वन में सुख मिलता हैं। घर उसे आसक्ति-परिवार के सदस्यों तथा धन-सम्पति में मोह के कारण काटता हैं और वन अपने परिवार को छोड़ने के दुःख और अकेलेपन की पीड़ा से व्यथित करता हैं।
2441 मनुष्य का लक्ष्य इस संसार से मुक्ति प्राप्त करना होता हैं, यदि वह विषयों –काम, क्रोध, लोभ मोह आदि में पड़ जाता हैं तो वह आवागमन के बन्धनों में पड़ जाता हैं। विषयों में आशक्ति को हटाने से मनुष्य मुक्ति प्राप्त कर लेता हैं।
2442 मनुष्य की ज्यादातर समस्याएं इस वजह से होती है , क्योंकि वो खाली कमरे में कुछ वक़्त अकेले और शांत नहीं बैठ सकता है। 
2443 मनुष्य की वाणी ही विष और अमृत की खान है।
2444 मनुष्य के अधर्म रूपी वृक्ष (अर्थात शरीर) के फल -----दरिद्रता, रोग, दुःख, बंधन (मोह-माया), व्यसन आदि है।
2445 मनुष्य के कर्म ही उसके विचारो की सबसे अच्छी व्याख्या है। 
2446 मनुष्य के कार्ये में आई विपति को कुशलता से ठीक करना चाहिए।
2447 मनुष्य के चेहरे पर आए भावों को देवता भी छिपाने में अशक्त होते है।
2448 मनुष्य के विचारो के अलावा उसके काबू में कोई भी चीज नहीं होती है।
2449 मनुष्य के विचारों की गहराई समुन्द्र की गहराई से हजारों गुना बड़ी है. अगर उसके विचारों को सही मार्ग पर नहीं लाया गया तो वह अपनी राह से भटक कर समुन्द्र की गहराइयों में खो जायेगा। 
2450 मनुष्य के सभी कार्य इन सातों में से किसी एक या अधिक वजहों से होते हैं: मौका, प्रकृति, मजबूरी, आदत, कारण, जुनून, इच्छा।  
2451 मनुष्य के समान दो पैर होने पर भी मुर्ख व्यक्ति पशु के समान ही होता हैं, क्योकि जिस प्रकार पशु बुद्धिहीन होता हैं, उसे उचित-अनुचित का ज्ञान नहीं होता उसी प्रकार मूढ़ को भी करने-कहने योग्य और न करने-कहने योग्य का कुछ भी ज्ञान नहीं होता अतः मुर्ख का कभी संग नहीं करना चाहिए।
2452 मनुष्य को ईश्वर की और ले जाना ही मेरा कार्य हैं और उसके लिए आवश्यक है सेवा
2453 मनुष्य को उसका खोया हुआ धन, छूटे हुए मित्र, नयी स्त्री और धरती तो पुन: प्राप्त हो जाते हैं, परन्तु यदि मानव शरीर एक बार नष्ट हो जाए तो वह पुन: प्राप्त नहीं होता। अत: मानव को चाहिए कि वह अपने शरीर की उपेक्षा न करें।
2454 मनुष्य को कभी चीज़ों में सुख नहीं तलाशना चाहिए। ये दुनियादारी की चीज़ें हैं। इसलिए जब किसी को इनकी आवश्यकता हो तो इन चीज़ों को उनके साथ बांटिए।
2455 मनुष्य को कर्मो के अनुरूप ही फल मिलता हैं, कर्म और फल का अटूट सम्बन्ध हैं जिस प्रकार बछड़ा सहस्त्रो गायो के बीच में खड़ी अपनी माता को ढूंड लेता हैं उसी प्रकार मनुष्य का कर्म भी फल के लिए करता को ढूंढे लेता हैं।
2456 मनुष्य को जन्म देने वाला, यज्ञोपवीत संस्कार कराने वाला पुरोहित, विध्या देने वाला आचार्य, अन्न देने वाला, भय से मुक्ति दिलाने वाला अथवा रक्षा करने वाला, ये पांच पिता कहे गए है।
2457 मनुष्य को जिस व्यक्ति से स्नेह होता हैं वह उसके सम्बन्ध में ही चिंता करता हैं और जिस व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का लगाव नहीं होता, उसके दुखी और सुखी होने से उसे क्या लेना-देना। अतः दुःख का मूल कारण स्नेह हैं। इसलिए ज्ञानवान व्यक्ति को चाहिए कि वह अधिक लगाव का परित्याग कर दे ।जिससे की वह अपना जीवन सुखपूर्वक बिता सके  यहाँ स्नेह का अर्थ मोह हैं और सब जानते हैं की मोह दुःख की जड़ हैं।
2458 मनुष्य को तीन बातें जानना जरुरी है- पहला किन चीज़ों की ख्वाहिश रखनी है। दूसरा किन बातों में विश्वास करना चाहिए। तीसरा, कौन से काम करने चाहिए।
2459 मनुष्य को धर्मं के वास्तविक स्वरूप का ज्ञान शास्त्रों और नीतिपूर्ण बातों को सुनने से भी हो सकता हैं, धर्माचरणपूर्ण बातों तथा शास्त्रों के ज्ञान की बातें सुनने से व्यक्ति को मोक्ष भी प्राप्त हो सकता है।
2460 मनुष्य को मुश्किलों का सामना करना जरूरी है क्योंकि सफलता के लिए यह जरूरी है।
2461 मनुष्य को लगातार भगवान का नाम दोहराते रहना चाहिए। भगवान का नाम कलियुग में अत्यधिक प्रभावी है। योग इस उम्र में संभव नहीं है क्योकि अब मनुष्य का जीवन केवल भोजन पर निर्भर करता है । भगवान के नाम को दोहराते समय अपने हाथ ताली बजातें रहो इससे आपके पापों का पंछी उड़ जाएगा।
2462 मनुष्य को विपति के समय के लिए धन बचाना और संचित करना चाहिए, परन्तु धन के बदले यदि औरतो की रक्षा करनी पड़े तो धन को खर्च कर देना जरुरी है चाणक्य कहते है कि यदि व्यक्ति को अपनी रक्षा के लिए इन दोनों चीजो का भी बलिदान करना पड़े तो इनका बलिदान करने से नहीं चूकना चाहिए
2463 मनुष्य को शेर और बगुले से एक-एक, , गधे से तीन, मुर्गे से चार, कोए से पांच और कुत्ते से छ: गुण सीखने चाहिए।
2464 मनुष्य जन्म लेकर जो प्राणी–धर्मं, अर्थ काम मोक्ष में से किसी एक को भी प्राप्ति के लिए प्रयत्न नहीं करता, वह तो केवल इस संसार में मरने के लिए पैदा होता हैं और उत्पन होने के लिए मरता हैं अथार्थ इस मृत्युलोक में उसका जन्म सवर्था ही निरर्थक हैं।
2465 मनुष्य जन्म से नहीं बल्कि कर्म से शूद्र या ब्राह्मण होता है।
2466 मनुष्य जब कभी धनहीन हो जाता हैं तो उसके मित्र, सेवक और सम्बन्धी यहाँ तक की स्त्री आदि भी उसे छोड़ देते हैं। और जब कभी वह फिर से धनवान हो जाता हैं तो ये सब वापस लौट आटे हैं। इसलिए धन ही मनुष्य का सच्चा बन्धु हैं।
2467 मनुष्य जब तक खुद से कमजोर जानवरों को मारता रहेगा, उसे स्वास्थ्य या शान्ति नहीं मिल सकती।  क्योंकि वे जब तक जानवरों को मारेंगे, एक-दूसरे को भी मारते रहेंगे। जो मृत्यु और दुःख के बीज बोता है, उसे ख़ुशी या प्यार नहीं मिल सकता।
2468 मनुष्य जैसा भाग्य लेकर आता हैं उसकी बुद्दि भी उसी के समान बन जाती हैं, कार्य –व्यापर भी उसी के अनुरूप मिलता हैं उसके सहयोगी सगी-साथी भी उसके भाग्य के अनुरूप ही होते हैं।
2469 मनुष्य जैसे कर्म करता हैं, उसको वैसा ही फल प्राप्त होता हैं। मनुष्य द्वारा किये गए पाप-कर्मो के ही फल हैं-दरिद्रता, दुःख, रोग, बन्धन (जेल, हथकड़ी) तथा आपत्ति (स्त्री-पुत्रादि की मृत्यु, धन का नाश, मुकदमा अथवा सार्वजनिक रूप में अपमान आदि)।
2470 मनुष्य जैसे कार्य करता हैं, उसके विचार उसकी बुद्धि, उसकी भावनाए वैसी ही बन जाती हैं यह निश्चित हैं कि मनुष्यों को उसके पुर्व्जन्मो के अच्छे-बुरे कर्मो के अनुरूप ही सुख-दुःख मिलता हैं इसी प्रकार फल-प्राप्ति कर्मो के अधीन हैं और जैसे कर्म होते हैं वैसा ही फल मिलता हैं उस समय बुद्धि भी वैसी ही बन जाती हैं, तथापि बुद्दिमान पुरुष अपनी ओर से सोच-विचार कर काम करता हैं।
2471 मनुष्य ज्यादातर मुश्किल निर्णय ऐसी स्तिथि में लेता है जो लम्बें वक़्त तक नहीं रहती है। 
2472 मनुष्य द्वारा किया अच्छा व्यवहार उसे ताकत देता है और दुसरो को उसी तरह से अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित करता है।
2473 मनुष्य द्वारा खुद पर काबू करना उसकी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जीत होती है।
2474 मनुष्य पुराने वस्त्रो को त्याग कर जैसे दुसरे नए वस्त्रो को धारण करते हैं वैसे ही जीवात्मा पुराने शरीरो को त्याग कर नए शरीरो को प्राप्त करती हैं।
2475 मनुष्य प्राकृतिक रूप से ज्ञान कि इच्छा रखता है।
2476 मनुष्य बोले तो मधुर वाणी बोले अन्यथा मौन ही रहे।
2477 मनुष्य महानदी की भांति है जो अपने बहाव द्वारा नवीन दिशाओ में राह बना लेती है। 
2478 मनुष्य में ऐसी ताकत है जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है या आपके पंख काटकर आगे बढ़ने के रास्ते बंद भी कर सकती है। ये आप पर निर्भर करता है कि आप कौन सी ताकत अपनाते है।
2479 मनुष्य में चार बातें स्वभावतः होनी उचित हैं, वे हैं दान देने की इच्छा, मीठा बोलना, सहनशीलता और उचित अथवा अनुचित का ज्ञान ये बातें व्यक्ति में सहज भाव से ही होनी चाहिए, अभ्यास से ये गुण व्यक्ति में नहीं आ सकते।
2480 मनुष्य में ही भगवान विधमान हैं ‘सीमा के भीतर असीम’ की तरह इस मनुष्य में ही सर्वशक्तिमान प्रभु नित्य नये-नये रूपों में प्रकाशित होते हैं हम यीशु के दर्शन नहीं कर सकते, हम प्रत्यक्ष रूप में उन्हें अपने प्रेम का परिचय नहीं दे सकते, किन्तु अपने पड़ोसियों को हम प्रत्यक्ष देख सकते हैं यीशु को देखकर हम जो कुछ करते, वही हम अपने पड़ोसियों के लिए उन्हें यीशु समझकर कर सकते हैं
2481 मनुष्य यदि सिंह की मांद के निकट जाता हे तो गजमोती पाता है और सियार की मांद के पास से तो बछड़े की पूंछ और गधे के चमड़े का टुकड़ा ही पाता है।
2482 मनुष्य शास्त्रों को पढ़कर धर्म को जानता है, मूर्खता को त्यागकर ज्ञान प्राप्त करता है तथा शास्त्रों को सुनकर मोक्ष प्राप्त करता है।
2483 मनुष्य सबसे बड़ा तब होता है जब वह किसी बच्चे की मदद केलिए घुटनो के बल खड़ा होता है।
2484 मनुष्य स्वभाव से एक राजनीतिक जानवर है।
2485 मनुष्य स्वयं ही दुःखों को बुलाता है।
2486 मनुष्य हिंसक जीवो से घिरे वन में रह ले, वृक्ष पर घर बना कर, फल-पत्ते खाकर और पानी पीकर निर्वाह कर ले, धरती पर घास-फूस बिछाकर सो ले, परन्तु धनहीन होने पर भी अपने संबंधियों के साथ कभी न रहे क्योकि इससे उसे अपमान और उपेक्षा का जो कडवा घूंट पीना पड़ता हैं वह सर्वथा असह्य होता हैं।
2487 मनुष्य ही सब कुछ हैं
2488 मनुष्य होने का मतलब ही यही है की आप सम्पूरणता (परफेक्शन) की उम्मीद न रखे।
2489 मनुष्य- अर्थ की खोज में लगा एक प्राणी।
2490 मनुष्यो के जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके लिए बहुत चिंता की जाये।
2491 मनुष्यों को मर्दुभाषीहोना चाहिए उसकी वाणी में रस होना चाहिए, क्योकि मीठा बोलने से सभी प्रसन्न होते हैं। मीठा बोलने में कंजूसी करने से क्या लाभ? मीठा बोलने में कौनसा धन खर्च होता हैं, जिसके चले जाने का भय हो बल्कि मीठा बोलने से तो सभी प्रसन्न होते हैं।
2492 मनुष्यों में नाई, पक्षियों में कौआ, पशुओ में गीदड़ और स्त्रियों में मालिन को धूर्त माना गया हैं ये चारो अकारण ही दुसरो का कम बिगाड़ते हैं एक-दुसरे को लड़ाते हैं और परेशानी में डालते हैं।
2493 मनोबल को मज़बूत रखे। लोगो पर प्रभाव ज़माने के लिए संकल्प ले और अपनी रूचि, उम्र तथा परिस्थिति के अनुसार संकल्प को पूरा करने के मापदंड बनाएं उसके बाद सकारात्मक विचारों से प्रोत्साहित करें।
2494 मन्त्रणा की सम्पति से ही राज्य का विकास होता है।
2495 मन्दिर आदि धर्मस्थल में धर्म-विषयक कथा को सुनने पर, श्मशान में शवदाह को देखकर और रोगियों की छटपटाहट को देख कर मानव-हृदय में परिवर्तन होता हैं अथार्त वह उस समय संसार को और सांसारिक माया-मोह और निरर्थक मानने लगता हैं, परन्तु वहां से हटने पर उसकी निर्मल बुद्धि फिर से उसी माया-मोह के जाल में ग्रस्त हो जाती हैं।
2496 मरना ठीक है, लेकिन पीछे मत हटिये यानि काम करते हुए मर जाना पसंद करिये, लेकिन डर कर उसे बीच में मत छोड़िये।
2497 मरने की तुलना में कष्ट सहने के लिए ज्यादा साहस चाहिए होता है। 
2498 मरने के कई कारण हो सकते है, लेकिन किसी को मारने का एक भी कारण नहीं हो सकता है।
2499 मर्यादा का कभी उल्लंघन न करें।
2500 मर्यादाओं का उल्लंघन करने वाले का कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment