Showing posts with label Hindi Quotes and Thoughts. Show all posts
Showing posts with label Hindi Quotes and Thoughts. Show all posts

Sunday, July 10, 2016

#3501-3600


3501 हंस पक्षी श्मशान में नहीं रहता। अर्थात ज्ञानी व्यक्ति मुर्ख और दुष्ट व्यक्तियों के पास बैठना पसंद नहीं करते।
3502 हंसने का बहाना ढूंढे। कौन कहता हैं कि आपके पास हंसने का मौका नहीं हैं एक बार हँसने का प्रयास तो कीजिये, आप हास्य गुरु बन जायेंगे क्योकि शहरों में laughter clubs के खुलने से पता चलता हैं की बेहतर मानसिक, भावनात्मक, अध्यात्मिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए हँसना जरुरी हैं।
3503 हंसने की इच्छा ना हो...तो भी हसना पड़ता है... कोई जब पूछे कैसे हो...?? तो मजे में हूँ कहना पड़ता है
3504 हंसी के बिना बिताया हुआ दिन बर्वाद किया हुआ दिन है।
3505 हंसी मन की गांठें बड़ी आसानी से खोल देती है।
3506 हज़ार छूरों की तुलना में चार विरोधी अखबारों से अधिक डरना चाहिए। 
3507 हजार लड़ाई जीतने से अच्छा है अपने आप को जीतना. फिर जीत तुम्हारी है। इसे तुमसे कोई नहीं ले सकता न ही स्वर्गदूतों द्वारा न ही राक्षसों द्वारा, न ही स्वर्ग या नरक में।
3508 हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाए।
3509 हथेली पर रखकर नसीब, तु क्यो अपना मुकद्दर ढूँढ़ता है। सीख उस समन्दर से, जो टकराने के लिए पत्थर ढूँढ़ता है"!!!
3510 हम  केवल तभी याद किये  जाएंगे यदि हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दे सके जो की सांस्कृतिक विरासत के साथ साथ आर्थिक समृद्धि के परिणाम स्वरुप प्राप्त हो।
3511 हम  जो  बोते  हैं  वो  काटते  हैं।  हम  स्वयं  अपने  भाग्य   के  विधाता  हैं।  हवा  बह  रही  है ; वो  जहाज  जिनके  पाल  खुले  हैं , इससे टकराते  हैं , और  अपनी  दिशा  में  आगे  बढ़ते  हैं , पर  जिनके  पाल  बंधे  हैं हवा  को  नहीं  पकड़  पाते। क्या  यह  हवा  की  गलती  है ?…..हम  खुद  अपना  भाग्य   बनाते  हैं।
3512 हम अगर किसी चीज़ की कल्पना कर सकते हैं तो उसे साकार भी कर सकते हैं।
3513 हम अपना Behavior बदलने के लिए बहुत सारा पैसा खर्च कर देते हैं।
3514 हम अपने जीवन में जिन चीजो की ख्वाहिश रखते है उसी से हमारे चरित्र के बारे में पता लगाया जा सकता है।
3515 हम अपने शाशकों को नहीं बदल सकते पर जिस तरह वो हम पे राज करते हैं उसे बदल सकते हैं.
3516 हम उन्हीं बदलावों को देख पाते है जिनके बारे में हम पहले से जानते है। साथ ही, हम उन्हीं बदलावों को महसूस कर पाते है जिन्हे हम आंखों से देखते है।
3517 हम उस बच्चे को आसानी से माफ़ कर सकते है जो की अँधेरे से डरता है; लेकिन जीवन की वास्तविक त्रासदी तब है जब आदमी प्रकाश से डरने लग जाए।
3518 हम एक दिन या एक समय निराहार रहकर उपवास करते हैं और इसी से कितनी वेदना होती हैं, फिर जो लोग कई दिन तक लगातार निराहार या आधा पेट खाकर रहते हैं, उनके मुहँ में दो मुट्ठी अन्न दे देना तो दूर की बात, जो चीज बिना खर्च किये सम्भव हो सकती हैं, वह मौखिक सहानुभूति भी क्या हम दे सकते हैं?
3519 हम एक बच्चे को आसानी से माफ़ कर सकते है जो की अँधेरे से डरता है लेकिन जीवन की असली त्रासदी तब है जब इंसान प्रकाश से डरने लगे। 
3520 हम कितने भी पैसे क्यों न कमा ले, हम अपने विचारो में परिवर्तन नहीं ला सकतें।
3521 हम किसी वस्तु के 1 परसेंट के 10 लाखवें हिस्से के बारे में भी नहीं जानते हैं।
3522 हम खुद को हर किस्म की बुराई से महफूज रख सकते है। लेकिन मृत्यु की तुलना ऐसे शहर से की जाती है जहां घरो में दीवारें ही नहीं होती है।
3523 हम गलत को सही मानने में पारंगत है और अंत में जब गलत साबित हो जाते हैं, फिर भी तथ्यों को तोड़-मरोड़कर खुद को सही बताने का असफल प्रयास करते है।
3524 हम जितना जानते है उससे कही ज्यादा बुद्धिमान है।
3525 हम जितना ज्यादा बाहर जायें और दूसरों का भला करें, हमारा ह्रदय उतना ही शुद्ध होगा , और परमात्मा उसमे बसेंगे।
3526 हम जितना भी पैसा कमाते है उसकी तुलना जूतो से की जा सकती है। जूता छोटा है तो वो पैरों को काटने लगेगा। जूते का आकार बड़ा है तो लड़खड़ाकर गिर भी सकते है।
3527 हम जिसकी पूजा करते है उसी के समान हो जाते है।
3528 हम जो कुछ भी हैं वो हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है। यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता या काम  करता है , तो उसे कष्ट ही मिलता है। यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसकी परछाई की तरह ख़ुशी उसका साथ कभी नहीं छोडती।
3529 हम जो दुनिया के जंगलों के साथ कर रहे हैं वो कुछ और नहीं बस  उस चीज का प्रतिबिम्ब है जो हम अपने साथ और एक दूसरे के साथ कर रहे हैं।
3530 हम जो सोचते हैं , वो बन जाते हैं।
3531 हम तब स्वतंत्र होते हैं जब हम पूरी कीमत चुका देते हैं।
3532 हम तो पागल हैं शौक़-ए-शायरी के नाम पर ही दिल की बात कह जाते हैं और कई इन्सान गीता पर हाथ रख कर भी सच नहीं कह पाते है…
3533 हम दुनिया को साबित कर सकते हैं कि भारत सक्षम राष्ट्र हैं. हम भारतीयों को प्रतियोगिता से डर नहीं लगता . भारत उपलब्धियां प्राप्त करने वालों का राष्ट्र है।
3534 हम दुनिया में तब जीते हैं जब हम उसे प्रेम करते हैं।
3535 हम दुनिया में मौजूद हर चीज सीखने नहीं आये है। लेकिन उन चीजो  जानकारी होना जरूरी है जिनसे हमारे चरित्र और व्यवहार का निर्माण होगा।
3536 हम धर्म और ध्यान के बिना रह सकतें है, लेकिन हम मानव स्नेह के बिना जीवित नहीं रह सकते।
3537 हम बहादुर कार्यों के द्वारा ही बहादुर बन सकते है।
3538 हम बाहरी दुनिया में कभी शांति नहीं पा सकते हैं, जब तक की हम अन्दर से शांत ना हों।
3539 हम भले ही पुराने सड़े घाव को स्वर्ण से ढक कर रखने की चेष्टा करे, एक दिन ऐसा आएगा जब वह स्वर्ण वस्त्र खिसक जायेगा और वह घाव अत्यंत वीभत्स रूप में आँखों के सामने प्रकट हो जायेगा।
3540 हम भारतीयों की समस्या यह है कि हमने बड़ा सोचने की आदत खो दी है
3541 हम महानता के सबसे करीब तब होते हैं जब हम विनम्रता में महान होते हैं।
3542 हम में से अधिकतर लोग क्षमा कर देते हैं और भूल भी जाते हैं, हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि दूसरा व्यक्ति ये न भूले कि हमने उसे क्षमा किया है।
3543 हम यहां पर ब्रह्मांड में सेंध लगाने के लिए है। अन्यथा हम यहां पर है क्यों ?
3544 हम युद्ध करते है ताकि हम शांति में रह सके।
3545 हम ये प्रार्थना ना करें कि हमारे ऊपर खतरे न आयें, बल्कि ये करें कि हम उनका सामना करने में निडर रहे। 
3546 हम वही बन जाते है जैसा हम बनने की कोशिश करते है, इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति जैसा बनने से पहले थोड़ी सावधानी बारतीए।
3547 हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का धयान रखिये कि आप क्या सोचते हैं।  शब्द गौण हैं. विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।
3548 हम सभी ईश्वर के हाथ में एक कलम के सामान है।
3549 हम सभी एक दूसरे की मदद करना चाहते हैं। मनुष्य ऐसे ही होते हैं। हम एक दूसरे के सुख के लिए जीना चाहते हैं, दुःख के लिए नहीं।
3550 हम सभी के पास अपनी टाइम मशीन है।  इनमें से कुछ बीते हुए समय में ले जाती हैं,  जो यादें कहलाती है। कुछ आने वाले समय के बारे में बताती हैं जिन्हें सपने कहते हैं। 
3551 हम सभी को ऐसे लोगों की जरूरत है जो हमे feedback (प्रतिक्रिया) दे सके। क्योंकि इन्ही के कारण हम सुधार करते है।
3552 हम सभी, जीवन भर संघर्ष करते हैं, क्यूंकि जो हम चाहते हैं वो हम नहीं पा पाते। मैंने जीवन में एक महत्वपूर्ण चीज़ सीखी है कि कैसे अपने लक्ष्य के प्रति अडिग बने रहें, कैसे उम्मीद ना छोड़ें क्यूंकि पहले ही प्रयास में सफल नहीं हुआ जाता।
3553 हम सोचते बहुत हैं और महसूस बहुत कम करते हैं।
3554 हम हमारी समस्याओं को उसी सोच के साथ ख़त्म नहीं कर सकते है, जिस सोच के साथ हमने उन्हें पैदा किया हैं।
3555 हमने किसी भी देश पर कभी आक्रमण नहीं किया है।  हमने उनके देश की जमीन नहीं हड़पी है, अपनी संस्कृति, अपने इतिहास और अपने जीवन जीने के तरीके को उन पर लागू करने की कोशिश नहीं की।
3556 हमने क्या क्षमा किया है ये हमें समान्यत: याद रहता है।
3557 हममें से हर किसी के पास समान अवसर होते हैं और ये बात सभी के लिए सत्य है।
3558 हमारा  एक  नॉर्मल  होता है . जब  आप  अपने  कम्फर्ट  जोन  से  बाहर  निकल  जाते  हैं   तो जो  एक  समय  अनजाना  और  भयभीत  करने  वाला  था  अब  आपका  न्यू  नॉर्मल   बन  जाता  है .
3559 हमारा कर्तव्य है की हम हर किसी को उसका उच्चतम आदर्श जीने के संघर्ष में प्रोत्साहित करे, और साथ ही साथ उस आदर्श को सत्य के जितना निकट हो सके लेन का प्रयास करे।
3560 हमारा कार्य समुंद्र में पानी की एक बूंद के समान हो सकता हैं, किन्तु उस समुंद्र में एक बूंद जल भी न पड़ता, तो समुंद्र एक बूंद जल से वंचित हो जाता
3561 हमारा चरित्र पेड़ की तरह है। और हमारा चरित्र उसकी छाया की तरह। हम हमेशा छाया की और देखते है, जबकि असली चीज तो पेड़ है।
3562 हमारी ताकत और स्थिरता के लिए हमारे सामने जो ज़रूरी काम हैं उनमे लोगों में एकता और एकजुटता स्थापित करने से बढ़ कर कोई काम नहीं है.
3563 हमारी ताकत दुगुनी हो जाती है अगर हम विश्वास के साथ लड़ते है। 
3564 हमारी नाक के सामने क्या हो रहा है, यह समझना एक लगातार संघर्ष है।
3565 हमारी प्रार्थना केवल आशीर्वाद पाने के लिए होनी चाहिए क्योकि ईश्वर सब जानता हैं, कि आपके लिए क्या अच्छा हैं और क्या बुरा।
3566 हमारी बिजनेस से सम्बंधित समस्याएं नहीं होतीं , हमारी लोगों से सम्बंधित समस्याएं होती हैं।
3567 हमारी वैज्ञानिक शक्ति ने हमारी आध्यात्मिक शक्ति को कुचल दिया। हमारे पास गाइडेड मिसाइल तो है, लेकिन लोग मिस गाइडेड है।
3568 हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है, हार मान लेना। हमेशा से सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है एक बार और प्रयास करना।.
3569 हमारी ज़िंदगी कोई सपना नही है, लेकिन उसे एक आनंदमय सपना जरूर बनाया जा सकता है।
3570 हमारे जीवन का उद्देश्य प्रसन्न रहना है।
3571 हमारे जीवन का उस दिन अंत होना शुरू हो जाता है, जिस दिन हम उन मुद्दो के बारे में चुप हो जाते है जो आम समाज के लिए मायने रखते है।
3572 हमारे जीवन के गहनतम अंधकार के वक़्त हमें अपना ध्यान रोशनी देखने पर केंद्रित करना चाहिए।
3573 हमारे पास क्या है उससे फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है की हमे किन चीजो से खुशी का अनुभव होता है।
3574 हमारे लिए चींटी से बढ़कर और कोई उपदेशक नहीं है। वह काम करती है और खामोश रहती है।
3575 हमारे स्वप्न विशाल होने चाहिए।  हमारी महत्त्वाकांक्षा ऊँची होनी चाहिए।  हमारी प्रतिबद्धता गहरी होनी चाहिए और हमारे प्रयत्न बड़े होने चाहिए।  रिलायंस और भारत के लिए यही मेरा सपना है।
3576 हमे ऐसी शिक्षा चाहिए, जिसमे चरित्र का निर्माण हो, मन की शक्ति बढ़े, बुद्धि का विकास हो और मनुष्य अपने पैर पर खड़ा हो सके।
3577 हमे करोडो लोगो के देश की तरह सोचना और कार्य करना चाहिए न की लाखो लोगो के देश की तरह।  सपना, सपना, सपना !
3578 हमे जो मिलता है उससे हमारी ज़िंदगी चलती हैऔर जो हम देते है उससे ज़िंदगी बनती है।
3579 हमे प्रयत्न करना नहीं छोड़ना चाहिए और समस्याओ से नहीं हारना चाहिए।
3580 हमे युवाओ को नौकरी चाहने वालो की अपेक्षा नौकरी देने वाला बनाना होगा।
3581 हमे सीमित निराशा को स्वीकार करना चाहिए, लेकिन असीमित आशा को कभी नहीं भूलना चाहिए।
3582 हमें  दया  दिखानी  चाहिए , पर  माँगना  नहीं  चाहिए।
3583 हमें अपने नजरिये को पूंजी की तरह संभाल कर रखना चाहिए, भले ही हमारे जीवन में कितने भी उतार—चढ़ाव क्यों न आएं।
3584 हमें अपने पैर पर खड़े रहने के लिए गूगल बिंग जैसे ब्रांड से प्रेरणा लेते हैं।
3585 हमें कोई नहीं चाहता, यही भावना सबसे बड़ा रोग हैं मानव जीवन में इससे बड़ा रोग नहीं हो सकता आज कुष्ठ रोग के उपचार की भी औषधि बन गई हैं,किन्तु  मैं अवांछित हूं, मुझे कोई नहीं चाहता, इस भावना जैसा भयंकर रोग अन्य कोई है, यह मुझे ज्ञान नहीं, इस व्याधि को दूर करने की एक ही औषधि है और वह है – ‘प्रेम’
3586 हमें त्याग करना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी समृद्ध हो ।
3587 हमें बदलाव और चुनौतियों का स्वागत करना चाहिए क्योंकि ये जीवन में आगे बढ़ने में मदद करते हैं। 
3588 हमें भाईयों की तरह मिलकर रहना अवश्य सीखना होगा अन्यथा मूर्खों की तरह सभी बरबाद हो जाएंगे।
3589 हमें मुस्कराहट का परिधान जरूर पहनना चाहिये तथा उसे सुरक्षित रखने के लिये हमारी आत्मा को गुणों का परिधान पहनाना चाहिये।
3590 हमें हमेशा केवल सर्वोत्तम के लिए प्रयास करना चाहिए। गुणवत्ता पर समझौता नहीं किया जा सकता, अगर वस्तु सर्वोतम नहीं हैं तो उसे अस्वीकार कर दो, और यह केवल भारत के लिए नहीं बल्कि विश्व के लिए होना चाहिए।
3591 हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्याओं को हम पर हावी नहीं होने देना चाहिए।
3592 हमेशा  ध्यान  में  रखिये  की  आपका  सफल  होने  का  संकल्प  किसी  भी  और  संकल्प  से  महत्त्वपूर्ण  है.
3593 हमेशा अपने दिमाग में यह बात बैठाकर रखे की सफलता के प्रति आपका अपना दृष्टिकोण सबसे महत्त्वपूर्ण है बजाय दुसरो के।
3594 हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें। हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।
3595 हमेशा अपने शत्रुओं को क्षमा कर दो- ये ही उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करता है।
3596 हमेशा छोटी छोटी गलतियों से बचने की कोशिश किया करो , क्योंकि इन्सान पहाड़ो से नहीं पत्थरों से ठोकर खाता है
3597 हमेशा ध्यान में रखिये की आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्त्वपूर्ण है।         
3598 हमेशा सर्वश्रेष्ठ रास्ता हीचुनिए। शुरुआत में इस पर चलना मुश्किल हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आसान हो जाता है।
3599 हमेशा ही विश्वास के खिलाफ लड़ना ज्ञान के खिलाफ लड़ने से अधिक कठिन होता है।
3600 हर आदमी कहता है मै अच्छा हू लेकिन लोग क्या मानते है यह ज्यादा महत्वपूर्ण बात है।