Tuesday, May 10, 2016

#2401-2500


2401 भृगु मुनि ने आपकी छाती पर लात मारी।
2402 भोजन करने तथा उसे अच्छी तरह से पचाने की शक्ति हो तथा अच्छा भोजन समय पर प्राप्त होता हो, प्रेम करने के लिए अर्थात रति-सुख प्रदान करने वाली उत्तम स्त्री के साथ संसर्ग हो, खूब सारा धन और उस धन को दान करने का उत्साह हो, ये सभी सुख किसी तपस्या के फल के समान है, अर्थात कठिन साधना के बाद ही प्राप्त होते है।
2403 भोजन वही है जो ब्राह्मण के करने के बाद बचा रहता है, भलाई वही है जो दूसरों के लिए की जाती है, बुद्धिमान वही है जो पाप नहीं करता और बिना पाखंड तथा दिखावे के जो कार्य किया जाता है, वह धर्म है।
2404 भोजन, नींद, डर, संभोग आदि, ये वृति (गुण) मनुष्य और पशुओं में समान रूप से पाई जाती है। पशुओ की अपेक्षा मनुष्यों में केवल ज्ञान (बुद्धि) एक विशेष गुण, उसे अलग से प्राप्त है। अतः ज्ञान के बिना मनुष्य पशु के समान ही होता है।
2405 मंत्रणा की गोपनीयता को सर्वोत्तम माना गया है।
2406 मंत्रणा के समय कर्त्तव्य पालन में कभी ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए।
2407 मंत्रणा को गुप्त  रखने से ही कार्य सिद्ध होता है।
2408 मंत्रणा रूप आँखों से शत्रु के छिद्रों अर्थात उसकी कमजोरियों को देखा-परखा जाता है।
2409 मंदिर के द्वार पर हम सभी भिखारी ही हैं।
2410 मंदिर वही पहुंचता है जो धन्यवाद देने जाता हैं, मांगने नहीं।
2411 मंदिरों की आवश्यकता नहीं है , ना ही जटिल तत्त्वज्ञान की. मेरा मस्तिष्क और मेरा हृदय मेरे मंदिर हैं; मेरा दर्शन दयालुता है।
2412 मछेरा जल में प्रवेश करके ही कुछ पाता है।
2413 मजबूत दिमाग वाले विचारों  पर, साधारण दिमाग वाले घटनाओ पर जबकि निम्न दिमाग वाले लोगों पर चर्चा करते हैं।
2414 मजबूरी में अर्जित किया गया ज्ञान मन पर पकड़ नहीं बना पाता।
2415 मज़ाक   एक  बहुत  ही  गंभीर  चीज  होती  है।
2416 मणि पैरों में पड़ी हो और कांच सिर पर धारण किया गया हो, परन्तु क्रय-विक्रय करते समय अर्थात मोल-भाव करते समय मणि मणि ही रहती है और कांच कांच ही रहता है।
2417 मत बोलो,  यह सुबह है,  और इसे कल के नाम के साथ खारिज मत करो. इसे एक  newborn child की तरह देखो जिसका अभी कोई नाम नहीं  है।
2418 मदद लेने के लिये तैयार रहें। मदद मांगने से हिचकिचाए नहीं, दूसरों की मदद से लक्ष्यों को पाना आसन हो जाता हैं और हाँ मदद मांगते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें  कि आपसे दूसरा व्यक्ति होशियार हैं और वह जयादा बुद्धिमान हैं, ऐसा सोचने से आप मदद लेने से हिचकिचाएंगे नहीं।
2419 मधुर व प्रिय वचन होने पर भी अहितकर वचन नहीं बोलने चाहिए।
2420 मधुर वचन सभी को संतुष्ट करते है इसलिए सदैव मृदुभाषी होना चाहिए। मधुर वचन बोलने में कैसी दरिद्रता ? जो व्यक्ति मीठा बोलता है, उससे सभी प्रसन्न रहते है।
2421 मन की इच्छा के अनुसार सारे सुख किसको मिलते है ? किसी को नहीं मिलते। इससे यह सिद्ध होता है की 'दैव' के ही बस में सब कुछ है। अतः संतोष का ही आश्रय लेना चाहिए। संतोष सबसे बड़ा धन है। सुख और दुःख में उसे समरस रहना चाहिए। कहा भी है ------'जाहि विधि राखे राम ताहि विध रहिये। '
2422 मन की ऊर्जा ही जीवन का सार है।
2423 मन की एकाग्रता ही समग्र ज्ञान है।
2424 मन की गतिविधियों, होश, श्वास, और भावनाओं के माध्यम से भगवान की शक्ति सदा तुम्हारे साथ है; और लगातार तुम्हे बस एक साधन की तरह प्रयोग कर के सभी कार्य कर रही है.
2425 मन को विषयहीन अर्थात माया-मोह से मुक्त करके ही मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि मन में विषय-वासनाओं के आवागमन के कारण ही मनुष्य माया-मोह के जाल में आसक्त रहता है। अतः मोक्ष (जीवन-मरण) से छुटकारा पाने के लिए मन का विकाररहित होना आवश्यक है।
2426 मन सब कुछ है। जो तुम सोचते हो वो तुम बनते हो।
2427 मन से विचारे गए कार्य को कभी किसी से नहीं कहना चाहिए, अपितु उसे मंत्र की तरह रक्षित करके अपने (सोचे हुए) कार्य को करते रहना चाहिए।
2428 मन ही मन यह न सोचिये कि दूसरा व्यक्ति आपकी तुलना में ज्यादा normal हैं आप नहीं जानते दुसरे व्यक्ति के साथ क्या गुजर रही हैं, उसे आप normal लग रहे होंगे।
2429 मनुषय द्वारा किए जाने वाले सभी प्रयास आपको एक नई  और ऊंची उड़ान भरने से रोक नहीं सकते है।
2430 मनुष्य   की  सेवा   करो।  भगवान  की  सेवा  करो।
2431 मनुष्य  नश्वर  है . उसी  तरह  विचार  भी  नश्वर  हैं . एक  विचार  को  प्रचार -प्रसार  की   ज़रुरत  होती  है , जैसे  कि  एक  पौधे  को  पानी  की . नहीं  तो  दोनों  मुरझा  कर  मर  जाते हैं .
2432 मनुष्य अकेला ही जन्म लेता है और अकेला ही मरता है। वह अकेला ही अपने अच्छे-बुरे कर्मो को भोगता है। वह अकेला ही नरक में जाता है परम पद को पाता है।
2433 मनुष्य अपनी ख्वाहिशों या जरूरतों के मुताबिक़ चीज़ों को बदल नहीं सकता है, लेकिन समय के साथ उसकी ख्वाहिशें बदलना शुरू हो जाती है। 
2434 मनुष्य अपनी सबसे अच्छे रूप में सभी जीवों में सबसे उदार होता है, लेकिन यदि कानून और न्याय न हो तो वो सबसे खराब बन जाता है।       
2435 मनुष्य अपने हाथो से नहीं बल्कि मस्तिष्क से रंग भरता है। 
2436 मनुष्य एक व्यक्ति के रूप में प्रतिभाशाली है। लेकिन भीड़ के बीच मनुष्य एक नेतृत्वहीन राक्षस बन जाता है , एक  महामूर्ख  जानवर जिसे जहाँ हांका जाए वहां जाता है।
2437 मनुष्य का आचरण-व्यवहार उसके खानदान को बताता है, भाषण अर्थात उसकी बोली से देश का पता चलता है, विशेष आदर सत्कार से उसके प्रेम भाव का तथा उसके शरीर से भोजन का पता चलता है।
2438 मनुष्य का इतिहास और कुछ नहीं, केवल विचारों का इतिहास है। 
2439 मनुष्य का जब तक खुद पर नियंत्रण न हो, तब तक वह स्वतंत्र नहीं हो सकता।
2440 मनुष्य का धयेय निश्चित होना चाहिए कर्तव्य-पथ का निश्चय न कर सकने वाले व्यक्ति को न घर में सुख मिलता हैं और न ही वन में सुख मिलता हैं। घर उसे आसक्ति-परिवार के सदस्यों तथा धन-सम्पति में मोह के कारण काटता हैं और वन अपने परिवार को छोड़ने के दुःख और अकेलेपन की पीड़ा से व्यथित करता हैं।
2441 मनुष्य का लक्ष्य इस संसार से मुक्ति प्राप्त करना होता हैं, यदि वह विषयों –काम, क्रोध, लोभ मोह आदि में पड़ जाता हैं तो वह आवागमन के बन्धनों में पड़ जाता हैं। विषयों में आशक्ति को हटाने से मनुष्य मुक्ति प्राप्त कर लेता हैं।
2442 मनुष्य की ज्यादातर समस्याएं इस वजह से होती है , क्योंकि वो खाली कमरे में कुछ वक़्त अकेले और शांत नहीं बैठ सकता है। 
2443 मनुष्य की वाणी ही विष और अमृत की खान है।
2444 मनुष्य के अधर्म रूपी वृक्ष (अर्थात शरीर) के फल -----दरिद्रता, रोग, दुःख, बंधन (मोह-माया), व्यसन आदि है।
2445 मनुष्य के कर्म ही उसके विचारो की सबसे अच्छी व्याख्या है। 
2446 मनुष्य के कार्ये में आई विपति को कुशलता से ठीक करना चाहिए।
2447 मनुष्य के चेहरे पर आए भावों को देवता भी छिपाने में अशक्त होते है।
2448 मनुष्य के विचारो के अलावा उसके काबू में कोई भी चीज नहीं होती है।
2449 मनुष्य के विचारों की गहराई समुन्द्र की गहराई से हजारों गुना बड़ी है. अगर उसके विचारों को सही मार्ग पर नहीं लाया गया तो वह अपनी राह से भटक कर समुन्द्र की गहराइयों में खो जायेगा। 
2450 मनुष्य के सभी कार्य इन सातों में से किसी एक या अधिक वजहों से होते हैं: मौका, प्रकृति, मजबूरी, आदत, कारण, जुनून, इच्छा।  
2451 मनुष्य के समान दो पैर होने पर भी मुर्ख व्यक्ति पशु के समान ही होता हैं, क्योकि जिस प्रकार पशु बुद्धिहीन होता हैं, उसे उचित-अनुचित का ज्ञान नहीं होता उसी प्रकार मूढ़ को भी करने-कहने योग्य और न करने-कहने योग्य का कुछ भी ज्ञान नहीं होता अतः मुर्ख का कभी संग नहीं करना चाहिए।
2452 मनुष्य को ईश्वर की और ले जाना ही मेरा कार्य हैं और उसके लिए आवश्यक है सेवा
2453 मनुष्य को उसका खोया हुआ धन, छूटे हुए मित्र, नयी स्त्री और धरती तो पुन: प्राप्त हो जाते हैं, परन्तु यदि मानव शरीर एक बार नष्ट हो जाए तो वह पुन: प्राप्त नहीं होता। अत: मानव को चाहिए कि वह अपने शरीर की उपेक्षा न करें।
2454 मनुष्य को कभी चीज़ों में सुख नहीं तलाशना चाहिए। ये दुनियादारी की चीज़ें हैं। इसलिए जब किसी को इनकी आवश्यकता हो तो इन चीज़ों को उनके साथ बांटिए।
2455 मनुष्य को कर्मो के अनुरूप ही फल मिलता हैं, कर्म और फल का अटूट सम्बन्ध हैं जिस प्रकार बछड़ा सहस्त्रो गायो के बीच में खड़ी अपनी माता को ढूंड लेता हैं उसी प्रकार मनुष्य का कर्म भी फल के लिए करता को ढूंढे लेता हैं।
2456 मनुष्य को जन्म देने वाला, यज्ञोपवीत संस्कार कराने वाला पुरोहित, विध्या देने वाला आचार्य, अन्न देने वाला, भय से मुक्ति दिलाने वाला अथवा रक्षा करने वाला, ये पांच पिता कहे गए है।
2457 मनुष्य को जिस व्यक्ति से स्नेह होता हैं वह उसके सम्बन्ध में ही चिंता करता हैं और जिस व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का लगाव नहीं होता, उसके दुखी और सुखी होने से उसे क्या लेना-देना। अतः दुःख का मूल कारण स्नेह हैं। इसलिए ज्ञानवान व्यक्ति को चाहिए कि वह अधिक लगाव का परित्याग कर दे ।जिससे की वह अपना जीवन सुखपूर्वक बिता सके  यहाँ स्नेह का अर्थ मोह हैं और सब जानते हैं की मोह दुःख की जड़ हैं।
2458 मनुष्य को तीन बातें जानना जरुरी है- पहला किन चीज़ों की ख्वाहिश रखनी है। दूसरा किन बातों में विश्वास करना चाहिए। तीसरा, कौन से काम करने चाहिए।
2459 मनुष्य को धर्मं के वास्तविक स्वरूप का ज्ञान शास्त्रों और नीतिपूर्ण बातों को सुनने से भी हो सकता हैं, धर्माचरणपूर्ण बातों तथा शास्त्रों के ज्ञान की बातें सुनने से व्यक्ति को मोक्ष भी प्राप्त हो सकता है।
2460 मनुष्य को मुश्किलों का सामना करना जरूरी है क्योंकि सफलता के लिए यह जरूरी है।
2461 मनुष्य को लगातार भगवान का नाम दोहराते रहना चाहिए। भगवान का नाम कलियुग में अत्यधिक प्रभावी है। योग इस उम्र में संभव नहीं है क्योकि अब मनुष्य का जीवन केवल भोजन पर निर्भर करता है । भगवान के नाम को दोहराते समय अपने हाथ ताली बजातें रहो इससे आपके पापों का पंछी उड़ जाएगा।
2462 मनुष्य को विपति के समय के लिए धन बचाना और संचित करना चाहिए, परन्तु धन के बदले यदि औरतो की रक्षा करनी पड़े तो धन को खर्च कर देना जरुरी है चाणक्य कहते है कि यदि व्यक्ति को अपनी रक्षा के लिए इन दोनों चीजो का भी बलिदान करना पड़े तो इनका बलिदान करने से नहीं चूकना चाहिए
2463 मनुष्य को शेर और बगुले से एक-एक, , गधे से तीन, मुर्गे से चार, कोए से पांच और कुत्ते से छ: गुण सीखने चाहिए।
2464 मनुष्य जन्म लेकर जो प्राणी–धर्मं, अर्थ काम मोक्ष में से किसी एक को भी प्राप्ति के लिए प्रयत्न नहीं करता, वह तो केवल इस संसार में मरने के लिए पैदा होता हैं और उत्पन होने के लिए मरता हैं अथार्थ इस मृत्युलोक में उसका जन्म सवर्था ही निरर्थक हैं।
2465 मनुष्य जन्म से नहीं बल्कि कर्म से शूद्र या ब्राह्मण होता है।
2466 मनुष्य जब कभी धनहीन हो जाता हैं तो उसके मित्र, सेवक और सम्बन्धी यहाँ तक की स्त्री आदि भी उसे छोड़ देते हैं। और जब कभी वह फिर से धनवान हो जाता हैं तो ये सब वापस लौट आटे हैं। इसलिए धन ही मनुष्य का सच्चा बन्धु हैं।
2467 मनुष्य जब तक खुद से कमजोर जानवरों को मारता रहेगा, उसे स्वास्थ्य या शान्ति नहीं मिल सकती।  क्योंकि वे जब तक जानवरों को मारेंगे, एक-दूसरे को भी मारते रहेंगे। जो मृत्यु और दुःख के बीज बोता है, उसे ख़ुशी या प्यार नहीं मिल सकता।
2468 मनुष्य जैसा भाग्य लेकर आता हैं उसकी बुद्दि भी उसी के समान बन जाती हैं, कार्य –व्यापर भी उसी के अनुरूप मिलता हैं उसके सहयोगी सगी-साथी भी उसके भाग्य के अनुरूप ही होते हैं।
2469 मनुष्य जैसे कर्म करता हैं, उसको वैसा ही फल प्राप्त होता हैं। मनुष्य द्वारा किये गए पाप-कर्मो के ही फल हैं-दरिद्रता, दुःख, रोग, बन्धन (जेल, हथकड़ी) तथा आपत्ति (स्त्री-पुत्रादि की मृत्यु, धन का नाश, मुकदमा अथवा सार्वजनिक रूप में अपमान आदि)।
2470 मनुष्य जैसे कार्य करता हैं, उसके विचार उसकी बुद्धि, उसकी भावनाए वैसी ही बन जाती हैं यह निश्चित हैं कि मनुष्यों को उसके पुर्व्जन्मो के अच्छे-बुरे कर्मो के अनुरूप ही सुख-दुःख मिलता हैं इसी प्रकार फल-प्राप्ति कर्मो के अधीन हैं और जैसे कर्म होते हैं वैसा ही फल मिलता हैं उस समय बुद्धि भी वैसी ही बन जाती हैं, तथापि बुद्दिमान पुरुष अपनी ओर से सोच-विचार कर काम करता हैं।
2471 मनुष्य ज्यादातर मुश्किल निर्णय ऐसी स्तिथि में लेता है जो लम्बें वक़्त तक नहीं रहती है। 
2472 मनुष्य द्वारा किया अच्छा व्यवहार उसे ताकत देता है और दुसरो को उसी तरह से अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित करता है।
2473 मनुष्य द्वारा खुद पर काबू करना उसकी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जीत होती है।
2474 मनुष्य पुराने वस्त्रो को त्याग कर जैसे दुसरे नए वस्त्रो को धारण करते हैं वैसे ही जीवात्मा पुराने शरीरो को त्याग कर नए शरीरो को प्राप्त करती हैं।
2475 मनुष्य प्राकृतिक रूप से ज्ञान कि इच्छा रखता है।
2476 मनुष्य बोले तो मधुर वाणी बोले अन्यथा मौन ही रहे।
2477 मनुष्य महानदी की भांति है जो अपने बहाव द्वारा नवीन दिशाओ में राह बना लेती है। 
2478 मनुष्य में ऐसी ताकत है जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है या आपके पंख काटकर आगे बढ़ने के रास्ते बंद भी कर सकती है। ये आप पर निर्भर करता है कि आप कौन सी ताकत अपनाते है।
2479 मनुष्य में चार बातें स्वभावतः होनी उचित हैं, वे हैं दान देने की इच्छा, मीठा बोलना, सहनशीलता और उचित अथवा अनुचित का ज्ञान ये बातें व्यक्ति में सहज भाव से ही होनी चाहिए, अभ्यास से ये गुण व्यक्ति में नहीं आ सकते।
2480 मनुष्य में ही भगवान विधमान हैं ‘सीमा के भीतर असीम’ की तरह इस मनुष्य में ही सर्वशक्तिमान प्रभु नित्य नये-नये रूपों में प्रकाशित होते हैं हम यीशु के दर्शन नहीं कर सकते, हम प्रत्यक्ष रूप में उन्हें अपने प्रेम का परिचय नहीं दे सकते, किन्तु अपने पड़ोसियों को हम प्रत्यक्ष देख सकते हैं यीशु को देखकर हम जो कुछ करते, वही हम अपने पड़ोसियों के लिए उन्हें यीशु समझकर कर सकते हैं
2481 मनुष्य यदि सिंह की मांद के निकट जाता हे तो गजमोती पाता है और सियार की मांद के पास से तो बछड़े की पूंछ और गधे के चमड़े का टुकड़ा ही पाता है।
2482 मनुष्य शास्त्रों को पढ़कर धर्म को जानता है, मूर्खता को त्यागकर ज्ञान प्राप्त करता है तथा शास्त्रों को सुनकर मोक्ष प्राप्त करता है।
2483 मनुष्य सबसे बड़ा तब होता है जब वह किसी बच्चे की मदद केलिए घुटनो के बल खड़ा होता है।
2484 मनुष्य स्वभाव से एक राजनीतिक जानवर है।
2485 मनुष्य स्वयं ही दुःखों को बुलाता है।
2486 मनुष्य हिंसक जीवो से घिरे वन में रह ले, वृक्ष पर घर बना कर, फल-पत्ते खाकर और पानी पीकर निर्वाह कर ले, धरती पर घास-फूस बिछाकर सो ले, परन्तु धनहीन होने पर भी अपने संबंधियों के साथ कभी न रहे क्योकि इससे उसे अपमान और उपेक्षा का जो कडवा घूंट पीना पड़ता हैं वह सर्वथा असह्य होता हैं।
2487 मनुष्य ही सब कुछ हैं
2488 मनुष्य होने का मतलब ही यही है की आप सम्पूरणता (परफेक्शन) की उम्मीद न रखे।
2489 मनुष्य- अर्थ की खोज में लगा एक प्राणी।
2490 मनुष्यो के जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके लिए बहुत चिंता की जाये।
2491 मनुष्यों को मर्दुभाषीहोना चाहिए उसकी वाणी में रस होना चाहिए, क्योकि मीठा बोलने से सभी प्रसन्न होते हैं। मीठा बोलने में कंजूसी करने से क्या लाभ? मीठा बोलने में कौनसा धन खर्च होता हैं, जिसके चले जाने का भय हो बल्कि मीठा बोलने से तो सभी प्रसन्न होते हैं।
2492 मनुष्यों में नाई, पक्षियों में कौआ, पशुओ में गीदड़ और स्त्रियों में मालिन को धूर्त माना गया हैं ये चारो अकारण ही दुसरो का कम बिगाड़ते हैं एक-दुसरे को लड़ाते हैं और परेशानी में डालते हैं।
2493 मनोबल को मज़बूत रखे। लोगो पर प्रभाव ज़माने के लिए संकल्प ले और अपनी रूचि, उम्र तथा परिस्थिति के अनुसार संकल्प को पूरा करने के मापदंड बनाएं उसके बाद सकारात्मक विचारों से प्रोत्साहित करें।
2494 मन्त्रणा की सम्पति से ही राज्य का विकास होता है।
2495 मन्दिर आदि धर्मस्थल में धर्म-विषयक कथा को सुनने पर, श्मशान में शवदाह को देखकर और रोगियों की छटपटाहट को देख कर मानव-हृदय में परिवर्तन होता हैं अथार्त वह उस समय संसार को और सांसारिक माया-मोह और निरर्थक मानने लगता हैं, परन्तु वहां से हटने पर उसकी निर्मल बुद्धि फिर से उसी माया-मोह के जाल में ग्रस्त हो जाती हैं।
2496 मरना ठीक है, लेकिन पीछे मत हटिये यानि काम करते हुए मर जाना पसंद करिये, लेकिन डर कर उसे बीच में मत छोड़िये।
2497 मरने की तुलना में कष्ट सहने के लिए ज्यादा साहस चाहिए होता है। 
2498 मरने के कई कारण हो सकते है, लेकिन किसी को मारने का एक भी कारण नहीं हो सकता है।
2499 मर्यादा का कभी उल्लंघन न करें।
2500 मर्यादाओं का उल्लंघन करने वाले का कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

Monday, May 9, 2016

#2301-2400




2301 बुरे व्यक्ति पश्चाताप से भरे होते हैं।
2302 बुरे व्यवहार या बुरी आदतो वाले व्यक्ति से बात करना वैसा है,  जैसे टॉर्च की मदद से पानी के नीचे डूबते आदमी को तलाशना।
2303 बुरे समय मैं अपने मित्र पर भी विश्वास नही करना चाहिए क्योंकि कभी नाराज होने पर सम्भवतः आपका विशिष्ट मित्र भी आपके सारे रहस्यों को प्रकट कर सकता है।
2304 बुढ़ापे में स्त्री का मर जाना, बंधु के हाथो में धन का चला जाना और दूसरे के आसरे पर भोजन का प्राप्त होना, ये तीनो ही स्थितियां पुरुषों के लिए दुःखदायी है।
2305 बेवकूफ बनकर खुश रहिये और इसकी पूरी उम्मीद हैं कि आप अंत में सफलता प्राप्त करेंगे।
2306 बेवकूफ व्यक्ति न तो क्षमा करता है और न ही भूलता है, भोला व्यक्ति क्षमा भी कर देता है और भूल भी जाता है, बुद्धिमान व्यक्ति क्षमा कर देता है लेकिन भूलता नहीं है।
2307 बेहतरीन अवसर मिले तो उसे पकड़ ले और सर्वश्रेष्ठ काम ही करे।
2308 बैलगाड़ी से पांच हाथ, घोड़े से दस हाथ, हठी से हजार हाथ दूर बचकर रहना चाहिए और दुष्ट पुरुष (दुष्ट राजा) का देश ही छोड़ देना चाहिए।
2309 बैलट, बुलेट से ज्यादा शक्तिशाली है।
2310 बोधिक सम्पदा किसी केले की बाहरी खोल की तरह होती हैं।
2311 बोलचाल अथवा वाणी में पवित्रता, मन की स्वछता और यहां तक कि इन्द्रियों को वश में रखकर पवित्र करने का भी कोई महत्व नही, जब तक कि मनुष्य के मन में जीवनमात्र के लिए दया की भावना उत्पन्न नहीं होती। सच्चाई यह है कि परोपकार ही सच्ची पवित्रता है। बिना परोपकार की भावना के मन, वाणी और इन्द्रियां पवित्र नहीं हो सकती। व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने मन में दया और परोपकार की भावना को बढ़ाए।
2312 बौद्धिक सम्पदा किसी कैले की बाहरी खोल की तरह होती हैं।
2313 ब्रह्मज्ञानियो की दॄष्टि में स्वर्ग तिनके के समान है, शूरवीर की दॄष्टि में जीवन तिनके के समान है, इंद्रजीत के लिए स्त्री तिनके के समान है और जिसे किसी भी वस्तु की कामना नहीं है, उसकी दॄष्टि में यह सारा संसार क्षणभंगुर दिखाई देता है। वह तत्व ज्ञानी हो जाता है।
2314 ब्रह्मतेज की रक्षा के लिए ब्राह्मण को न तो अपना ज्ञान बेचना चाहिए और न ही नीच व्यक्ति का भोजन ग्रहण करना चाहिए, विधा का दान भी करना चाहिए न की सोदेबाजी।
2315 ब्रह्मा को शायद कोई बताने वाला नहीं मिला जो की उन्होंने सोने में सुगंध, ईख में फल, चंदन में फूल, विद्वान को धनी और राजा को चिरंजीवी नहीं बनाया।
2316 ब्रह्माण्ड कि सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमीं हैं जो अपनी आँखों पर हाँथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अन्धकार है!
2317 ब्रह्माण्ड में तीन चीजें हैं जिन्हें नष्ट नहीं किया जा सकता, आत्मा, जागरूकता और प्रेम.
2318 ब्रह्मुहूर्त में जागना, रण में पीछे न हटना, बंधुओ में किसी वस्तु का बराबर भाग करना और स्वयं चढ़ाई करके किसी से अपने भक्ष्य को छीन लेना, ये चारो बातें मुर्गे से सीखनी चाहिए। मुर्गे में ये चारों गुण होते है। वह सुबह उठकर बांग देता है। दूसरे मुर्गे से लड़ते हुए पीछे नहीं हटता, वह अपने खाध्य को अपने चूजों के साथ बांटकर खाता है और अपनी मुर्गी को समागम में संतुष्ट रखता है।
2319 ब्राहमणों को खिलाने के उपरान्त अवशिष्ट भोजन ही सर्वोतम भोजन हैं, दूसरों का हित करने वाली सहानुभूति ही सच्ची सहर्दियता हैं। पाप से निवृत करने वाली बुद्धि ही निर्मला प्रज्ञा हैं। छल-कपट से रहित शुद्ध आचरण ही सच्चा धर्म हैं।
2320 ब्राह्मण केवल भोजन से तृप्त हो जाते हैं और मोर बादल के गरजने भर से संतुष्ट हो जाता हैं, संत और सज्जन व्यक्ति दूसरे की सम्रद्धि देखकर प्रसन्न होते हैं, परन्तु दुष्ट व्यक्ति को तो प्रसन्नता तभी होती हैं, जब वे किसी दुसरे को संकट में पड़ा हुआ देखते हैं।
2321 ब्राह्मण को सन्तोषी, राजा को महत्वकांक्षी, वेश्या को निर्लज्ज और परिवार की सद्गृहस्थ स्त्री को शील-संकोच की देवी होना चाहिए।
2322 ब्राह्मण तत्वज्ञान रूपी वृक्ष हैं, संध्या प्रात दोपहर सायं अथार्थ दो कालो की सन्धि-बेला में की जानी वाली पूजा –उपासना उस वृक्ष की जड़े हैं, वेद उस वृक्ष की शाखा हैं तथा धर्म-कर्म उसके पत्ते हैं। प्रयत्नपूर्वक मूल की रक्षा करने से ही वृक्ष भली प्रकार फलता-फूलता हैं और यदि कहीं जड़ ही कट जाए तो न शाखा का ही कोई महत्व रहता हैं और न पत्ते ही हरे भरे रह पाते हैं।
2323 ब्राह्मण दक्षिणा ग्रहण करके यजमान को, शिष्य विद्याध्ययन करने के उपरांत अपने गुरु को और हिरण जले हुए वन को त्याग देते है।
2324 ब्राह्मण भोजन से संतुष्ट होते है, मोर बादलों की गर्जन से, साधु लोग दूसरों की समृद्धि देखकर और दुष्ट लोग दुसरो पर विपत्ति आई देखकर प्रसन्न होते है।
2325 ब्राह्मण वृक्ष है, संध्या उसकी जड़ है, वेद शाखाए है, धर्म तथा कर्म पत्ते है इसीलिए ब्राह्मण का कर्तव्य है कि संध्या की रक्षा करे क्योंकि जड़ के कट जाने से पेड़ के पत्ते व् शाखाए नहीं रहती।
2326 ब्राह्मणों का आभूषण वेद है।
2327 ब्राह्मणों का बल विद्या है, राजाओं का बल उनकी सेना है, वेश्यो का बल उनका धन है और शूद्रों का बल छोटा बन कर रहना, अर्थात सेवा-कर्म करना है।
2328 ब्राह्मणों को अग्नि की पूजा करनी चाहिए, दुसरे लोगों को ब्राह्मण की पूजा करनी चाहिए, पत्नी को पति की पूजा करनी चाहिए तथा दोपहर के भोजन के लिए जो अतिथि आए उसकी सभी को पूजा करनी चाहिए।
2329 ब्राह्मणों, क्षत्रियों तथा वैश्यों को द्विजाति कहा जाती कहा गया हैं, क्योकि उनका जन्म दो बार होता हैं, एक बार माता के गर्भ से दूसरा गुरु द्वारा अपना शिष्य बनाये जाने पर, उनका आराध्यदेव अग्नि(तपस्या) हैं मुनुयो का आराध्य देव उनके ह्र्दय में विधमान देवता होता हैं अल्प बुद्धि वाले मूर्ति में ही ईश्वर मान लेते हैं समान द्रष्टि रखने वाले तत्वज्ञ सिद्ध महात्माओं के लिए तो ईश्वर सर्वव्यापक हैं वे तो कण-कण में ईश्वर की सत्ता देखते हैं, परन्तु इस प्रकार के तत्वज्ञानी व्यक्ति बहुत ही कम होते हैं।
2330 ब्लैक कलर भावनात्मक रूप से बुरा होता है लेकिन हर ब्लैक बोर्ड विधार्थियों की जिंदगी ब्राइट बनाता है।
2331 बड़े कार्य, छोटे कार्यों से आरम्भ करने चाहिए।
2332 बड़े गर्व की बात कभी न गिरने में नहीं है बल्कि हर बार गिर कर उठने में है।
2333 बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें नहीं हासिल कर पाना बुरा है, लेकिन इससे भी खरनाक है छोटे लक्ष्य हासिल कर संतुष्ट हो जाना। 
2334 बड़े-बड़े हाथियों और बाघों वाले वन में वृक्ष का कोट रूपी घर अच्छा है, पके फलों को खाना, जल का पीना,तिनको पर सोना,पेड़ो की छाल पहनना उत्तम है, परन्तु अपने भाई-बंधुओ के मध्य निर्धन होकर जीना अच्छा नहीं है।
2335 बढ़ती उम्र के साथ सब चीज़ें धुंधली होने लगती हैं, दिमाग भी।
2336 भक्ष्याभक्ष्य का विचार त्याग कर मासं खाने वाले, मदिरा पीने वाले, निरक्षर, अनपढ़, काला अक्षर भैस बराबर व्यक्ति पुरुष के रूप में पशु हैं क्योकि इनकी चेष्टाएं बिना विवेक के होती हैं इस प्रकार के विधा और विवेकरहित मनुष्यो-पुरुष-रूपधारी पशुओ के भार से ही यह धरती दुखी हैं, अथार्थ ऐसे लोग भूमि का भार हैं।
2337 भगवान एक है, लेकिन उसके कई रूप हैं. वो सभी का निर्माणकर्ता है और वो खुद मनुष्य का रूप लेता है.
2338 भगवान का कोई धर्म नहीं है।
2339 भगवान की तरफ विशुद्ध प्रेम बेहद जरूरी बात है और बाकी सब असत्य और काल्पनिक है।
2340 भगवान की भक्ति या प्रेम के बिना किया गए कार्य को पूर्ण नहीं किया जा सकता।
2341 भगवान की सेवा सहनीय है जबकि इंसान की असहनीय।
2342 भगवान के अनेको नाम हैं और उनको अनेक तरीको से प्राप्त किया जा सकता हैं, आप उसको किस नाम से पुकारते हैं और किस तरह से उनकी पूजा करते हैं यह matter नहीं करता बल्कि महत्व्य्पूर्ण यह हैं कि आप उसको अपने अन्दर कितना महसूस करते हैं।
2343 भगवान को सभी पथो और माध्यमों के द्वारा महसूस किया जा सकता हैं, सभी धर्म सच्चे और सही हैं। महत्वपूर्ण बात यह यह कि आप उस तक उस तक पहुँच पाते हैं या नहीं। आप वहां तक जानें के लिए कोई भी रास्ता अपना सकते हैं रास्ता महत्व नहीं रखता।
2344 भगवान ने आपको जो कुछ दिया है उसे देखिये फिर उसमे से जितना आपको चाहिए उतना खुद के पास रखिये और बाकी बची चीजों को दुसरो के लिए छोड़ दीजिये।
2345 भगवान ने किसी भी चीज़ को दूसरी चीज़ पर निर्भर नहीं बनाया है, लेकिन हमारे आर्ट या रचनात्मकता के कारण चीज़ें  एक दूसरे पर निर्भर हो जाती है। 
2346 भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। ईश्वर की प्रार्थना, हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।
2347 भगवान ने हर मनुष्य को कॉमन सेन्स एक जितना दिया है और किसी को भी ये नहीं लगता कि उनके पास जितनी कॉमन सेन्स है उससे ज्यादा की आवश्यकता है।
2348 भगवान ने हर व्यक्ति को जीवन जीने की कोई या कोई वजह दी है।  इसे पहचानिए और ज़िन्दगी का मज़ा उठाएं।
2349 भगवान भी मज़ाक के शौक़ीन होते है।
2350 भगवान यह अपेक्षा नहीं करते कि हम सफल हों। वे तो केवल इतना ही चाहते हैं कि हम प्रयास करें।
2351 भगवान श्री विष्णुनारायण सारे संसार का भरण-पोषण करने वाले कहे जाते हैं तो फिर मुझे जीवन में किस प्रकार की चिंता हैं यदि श्रीनारायण नहीं होते तो गर्भ्रस्थ शिशु के लिए माँ के स्तनों में दूध कहाँ से आता हे लक्ष्मीपति आपके विश्व-पोषक होने पर विश्वास करके ही मैं आपके –कमलों की सेवा में अपना सारा समय बिताता हूँ।
2352 भगवान सभी पुरुषों में है, लेकिन सभी पुरुषों में भगवान नहीं हैं, इसीलिए हम पीड़ित हैं।
2353 भगवान से उन चीजो के लिए प्रार्थना करना व्यर्थ होता है जिन चीजो को आप खुद हासिल करने के योग्य होते है।
2354 भगवान से प्यार करना सबसे बड़ा रोमांस है। भगवान को हासिल करना सब्सर बड़ा एडवेंचर और उसे पा लेना, सबसे बड़ी उपलब्धि।
2355 भगवान से प्रार्थना करो कि धन, नाम, आराम जैसी अस्थायी चीजो के प्रति लगाव दिन-दिन अपने आप कम होता चला जाएँ।
2356 भगवान हमेशा मेरे साथ है।
2357 भगवान हर जगह है और कण-कण में हैं, लेकिन वह एक आदमी में ही सबसे अधिक प्रकट होते है, इस स्थिति में भगवान के रूप में आदमी की सेवा ही भगवान की सबसे अच्छी पूजा है।
2358 भगवान हर मनुष्य को एक जितना प्यार करते है, क्योंकि हम सभी उनके लिए एक है।
2359 भगवान ही ऐसा है जो हर समय सोचता रहता है।
2360 भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में  असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं।  ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।
2361 भगवान् का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है।  हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास कर के देवत्त्व प्राप्त कर सकता है।
2362 भगवान् की  एक  परम प्रिय  के  रूप  में  पूजा  की  जानी  चाहिए , इस  या  अगले  जीवन  की  सभी  चीजों  से  बढ़कर।
2363 भय और अधूरी इच्छाएं ही समस्त दुःखो का मूल है।
2364 भय से तभी तक डरना चाहिए, जब तक भय आए नहीं। आए हुए भय को देखकर निशंक होकर प्रहार करना चाहिए, अर्थात उस भय की परवाह नहीं करनी चाहिए।
2365 भय से शांति नहीं लाई जा सकती। शांति तो तब आती है जब हम आपसी विश्वास के लिए ईमानदारी से कोशिश करे।
2366 भय ही पतन और पाप का मुख्य कारण है।
2367 भला  हम  भगवान  को  खोजने  कहाँ  जा  सकते  हैं  अगर  उसे  अपने  ह्रदय  और  हर एक  जीवित  प्राणी  में  नहीं  देख  सकते।
2368 भला कविता को अर्थपूर्ण होने की क्या आवश्यकता है ?
2369 भले लोग दूसरों के शरीर को भी अपना ही शरीर मानते है।
2370 भले ही schools में हार-जीत होती हो, लेकिन जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं होता हैं। कुछ school में fail होने वाली grade ख़त्म हो चुकी हैं, इस लिहाज से भी इसका real life से कोई तालमेल नहीं हैं।
2371 भले ही मणि को ठोकर मारी जाए और कांच को सर पर धारण किया जाए, परन्तु खरीद-फरोख्त के समय मणि का मूल्य और होता हैं और शीशे का और।
2372 भविष्य के अन्धकार में छिपे कार्य के लिए श्रेष्ठ मंत्रणा दीपक के समान प्रकाश देने वाली है।
2373 भविष्य के सन्दर्भ में सबसे बढ़िया बात यह है की ये एक दिन निश्चित समय पर आता है।
2374 भविष्य को लेकर सपने देखना, अतीत से जुड़े इतिहास से कई ज्यादा सुंदर है।
2375 भविष्य को सुन्दर बनाने के लिए पास जो है उसे अपने समर्पित आज को समर्पित कर दे।
2376 भविष्य चाहे कितना ही सुन्दर हो विश्वास न करो, भूतकाल की चिंता न करो, जो कुछ करना है उसे अपने पर और ईश्वर पर विश्वास रखकर वर्तमान में करो। 
2377 भविष्य में आने वाली संभावित विपत्ति और वर्तमान में उपस्थित विपत्ति पर जो तत्काल विचार करके उसका समाधान खोज लेते है, वे सदा सुखी रहते है। इसके अलावा जो ऐसा सोचते रहते है कि 'यह होगा, वैसा होगा तथा जो होगा, देखा जाएगा ' और कुछ उपाय नहीं करते, वे शीघ्र ही नष्ट हो जाते है।
2378 भविष्य में क्या होगा, मै यह नहीं सोचना चाहता। मुझे वर्तमान की चिंता है। ईश्वर ने मुझे आने वाले क्षणों पर कोई नियंत्रण नहीं दिया है।
2379 भाग्य का शमन शांति से करना चाहिए।
2380 भाग्य की महिमा अपरम्पार हैं तथा उसकी शक्ति पर किसी का भी कोई वश नहीं चलता, कल क्या होने वाला हैं कोई नहीं जानता।
2381 भाग्य की शक्ति अत्यंत प्रबल है। वह पल में निर्धन को राजा और राजा को निर्धन बना देती है। वह धनी को निर्धन और निर्धन को धनी बना देती है।
2382 भाग्य के विपरीत होने पर अच्छा कर्म भी दुखदायी हो जाता है।
2383 भाग्य के सहारे न रहकर आने वाले संकट से बचने का पहले से उपाय सोच लेना अथवा संकट आने के समय सोचना ही अच्छा हैं। मनुष्य को पुरुषार्थ अवश्य करना चाहिए पुरुषार्थी व्यक्ति संकट को पार कर लेता हैं जो यह सोचता हैं की जो कुछ होगा देखा जायेगा, वह नष्ट हो जायेगा। व्यक्ति को उधम करना चाहिए भाग्य के भरोसे नहीं बैठा रहना चाहिए।
2384 भाग्य पुरुषार्थी के पीछे चलता है। 
2385 भाग्यशाली पुण्यात्मा लोगो को खाद्य-सामग्री और धन-धान्य आदि का संग्रह न करके, उसे अच्छी प्रकार से दान करना चाहिए। दान देने से कर्ण, दैत्यराज बलि और विक्रमादित्य जैसे राजाओ की कीर्ति आज तक बनी हुई है। इसके विपरीत शहद का संग्रह करने वाली मधुमक्खियां जब अपने द्वारा संग्रहित मधु को किसी कारण से नष्ट हुआ देखती है तो वे अपने पैरो को रगड़ते हुए कहती है कि हमने न तो अपने मधु का उपयोग किया और न किसी को दिया ही।
2386 भाग्यशाली पुण्यात्माओ को खाध्य पदार्थ अथार्थ खाने पीने की सामग्री और धन-धान्य आदि का संग्रह न करके उन्हें जरुरतमंद लोगो को दान में दे देना चाहिए दान देने के कारण ही आज तक बलि, कर्ण और विक्रमादित्य जैसे राजाओ की कीर्ति इस सारे संसार में व्यापत हैं।
2387 भारत को अपनी ही छाया चाहिए, और हमारे पास स्वयं के विकास का प्रतिरूप होना चाहिए।
2388 भारत को एक मूल्य प्रधान राष्ट्र के साथ, एक विकसित राष्ट्र, एक समृद्ध राष्ट्र और एक स्वस्थ राष्ट्र के रूप में तब्दील होना होगा।
2389 भारत में हम बस मौत, बीमारी , आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं.
2390 भावनाओं में न बहे। भावनाओ को उमड़ने से न रोके क्योकि जब आप अपनी भावनाओ को दूसरों के सामने व्यक्त करते हैं तब खुद को हल्का महसूस करते हैं इसलिए अपनी भावनाओ को एक इमारत के रूप में देखे क्योकि जब आप अपनी भावनाओ को दबा कर उन पर नकारात्मकता की लम्बी इमारत कड़ी करेंगे तब वह ढह सकती हैं।
2391 भाषा वही अच्छी होती है जिसे साहित्य के विद्वान और मजदूर मिलकर बनाएं।
2392 भूख के समान कोई दूसरा शत्रु नहीं है।
2393 भूखा आदमी किताब की और जाता है यह एक हथियार है।
2394 भूखा व्यक्ति अखाद्य को भी खा जाता है।
2395 भूखे रहो, मुर्ख रहो। (इनोवेशन के सन्दर्भ में)
2396 भूत और भविष्य पर विचार करने की अपेक्षा वर्तमान का चिन्तन करने में ही बुद्धिमता हैं, क्योंकि वर्तमान ही अपना हैं।
2397 भूल करने में पाप तो है ही, परन्तु उसे छुपाने में उससे भी बड़ा पाप है।
2398 भूल जाना क्षमा करना नहीं है। बल्कि मन से निकल जाने देना ही क्षमा करना है।
2399 भूल जाना वो चीज़ है जो समय पर निर्भर करती है। लेकिन किसी को क्षमा करना स्वैच्छिक कार्य है और जिसका निर्णय सिर्फ पीड़ित व्यक्ति ही ले सकता है।
2400 भूलना माफ़ करना है। 

Tuesday, March 29, 2016

#2201-2300



2201 बन्दूक या बम की तुलना में आइडिया सबसे ज्यादा ताकतवर है। अगर हम चाहते है कि हमारे दुश्मन के पास बन्दूक या हथियार न हो तो हमे यह क्यों चाहते है कि उनके पास अच्छा आइडिया हो।
2202 बर्तन में रखा पानी चमकता है; समुद्र का पानी अस्पष्ट होता है. लघु सत्य स्पष्ठ शब्दों से बताया जा सकता है, महान सत्य मौन रहता है।
2203 बर्बाद करना(waste), नुकसान(loss) से भी बदतर है, नुकसान मतलब आपने प्रयास तो किया समय आने पर जब व्यक्ति अपनी क्षमता का दावा रखेगा, तो समय उससे बर्बादी(waste) करने के सवाल रखेगा, बचत की गुंजाइश असीम है।
2204 बल प्रयोग के स्थान पर क्षमा करना अधिक प्रशंसनीय होता है।
2205 बलवान से युद्ध करना हाथियों से पैदल सेना को लड़ाने के समान है।
2206 बस  वही  जीते  हैं ,जो  दूसरों  के  लिए  जीते  हैं।
2207 बस इसलिए कि कोई वस्तु वो काम नहीं करती, जिस काम के लिए आपने उसे बनाया था, इसका ये मतलब कतई नहीं कि वो बेकार है।
2208 बहुत आगे देखना गलत है। एक बार में नियति की श्रृंखला की एक कड़ी से ही निपटा जा सकता है।
2209 बहुत ज्यादा पैदल चलना मनुष्यों को बुढ़ापा ला देता है, घोड़ो को एक ही स्थान पर बांधे रखना और स्त्रियों के साथ पुरुष का समागम न होना और वस्त्रों को लगातार धुप में डाले रखने से बुढ़ापा आ जाता है।
2210 बहुत बार लोग अलग-अलग परिस्थितियों में फंस जाते है और उनके पास कोई जवाब नहीं होता है।
2211 बहुत बार लोगों को लगता है की दुनिया में कई चीज़ें चल रही है या कुछ ऐसा हो रहा है जो उनकी समझ से बाहर है।
2212 बहुत बड़ा कनेर का वृक्ष भी मूसली बनाने के काम नहीं आता।
2213 बहुत बड़ी आयु वाले मूर्ख पुत्र की अपेक्षा पैदा होते ही जो मर गया, वह अच्छा है क्योंकि मरा हुआ पुत्र कुछ देर के लिए ही कष्ट देता है, परन्तु मूर्ख पुत्र जीवनभर जलाता है।
2214 बहुत भोजन करने की शक्ति रखने पर भी थोड़े भोजन से ही संतुष्ट हो जाए, अच्छी नींद सोए, परन्तु जरा-से खटके पर ही जाग जाए, अपने रक्षक से प्रेम करे और शूरता दिखाए, इन छः गुणों को कुत्ते से सीखना चाहिए।
2215 बहुत मुश्किल हैं मैं नहीं कर पाऊंगा इसे- Leave this attitude
2216 बहुत समय से पानी से भरे हुए तालाब को सड़ांध, दुर्गन्ध और कीचड से बचाने के लिए आवश्यक हैं कि उसके पानी को बदला जाए इसी प्रकार बहुत यत्न से जोड़े हुए धन को भी दान देने से ही बचाया जा सकता हैं।
2217 बहुत सारे लोग आपके साथ शानदार गाड़ियों में घूमना चाहते हैं, पर आप चाहते हैं की कोई ऐसा हो जो गाड़ी खराब हो जाने पर आपके साथ बस में जाने को तैयार रहे.
2218 बहुत से गुणों को एक ही दोष ग्रस लेता है।
2219 बहुत-सी स्त्रियाँ पुरुषों के मन को मोह लेती हैं। परंतु बिरली ही स्त्रियाँ हैं जो अपने वश में रख सकती हैं।
2220 बहुमत का विरोध करने वाले एक व्यक्ति का अनुगमन नहीं करना चाहिए।
2221 बादल के जल के समान दूसरा जल नहीं है, आत्मबल के समान दूसरा बल नहीं है, अपनी आँखों के समान दूसरा प्रकाश नहीं है और अन्न के समान दूसरा प्रिय पदार्थ नहीं है।
2222 बादलो से बरसते हुए जल के समान कोई दूसरा स्वच्छ पानी नहीं होता, आत्मबल के समान कोई दूसरा बल नहीं होता, आँखों की ज्योति के समान कोई दूसरा उत्कृष्ट प्रकाश नहीं होता तथा अन्न के समान कोई दूसरा कोई भोज्य पदार्थ रुचिकर नहीं हो सकता।
2223 बार बार असफल होने पर भी उत्साह न खोने में ही सफलता है।
2224 बार-बार अभ्यास न करने से विध्या विष बन जाती है। बिना पचा भोजन विष बन जाता है, दरिद्र के लिए स्वजनों की सभा या साथ और वृद्धो के लिए युवा स्त्री विष के समान होती है।
2225 बारात मे दुल्हे सबसे पीछे और दुनिया  आगे चलती है, मय्यत मे जनाजा आगे और दुनिया पीछे चलती है..  यानि दुनिया खुशी मे आगे और दुख मे पीछे हो जाती है..!
2226 बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही अवॉयड कर देते है। समस्याए कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्यूड इनमे डिफरेंस पैदा करता है।
2227 बावड़ी, कूप तलब बैग और देव मंदिरों को तोड़ने –फोड़ने में संकोच न करने वाला ब्राह्मण अपने निक्रस्त कर्मो के कारण म्लेच्छ कहलाता हैं।
2228 बाहरी  स्वभाव  केवल  अंदरूनी   स्वभाव  का  बड़ा  रूप  है।
2229 बाहरी दुनिया के बारें में ज्ञान की शुरुआत इसी से होती है कि आप जरूरी चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका समझ ले, लेकिन इसके साथ ही खुद को समझने की प्रक्रिया रुक जाती है।
2230 बाहरी सुंदरता से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है। यह हमेशा नहीं रहती है।
2231 बिंदी 1 रुपये की आती है व ललाट पर लगायी जाती है। पायल की कीमत हजारों में आती है पर पैरों में पहनी जाती है। इन्सान आदरणीय अपने कर्म से होता है, 
2232 बिना  जोखिम  कुछ  नहीं  मिलता . और  जोखिम  वही  उठाते  हैं  जो  साहसी  होते  हैं .
2233 बिना अधिकार के किसी के घर में प्रवेश न करें।
2234 बिना उपाय के किए गए कार्य प्रयत्न करने पर भी बचाए नहीं जा सकते, नष्ट हो जाते है।
2235 बिना किसी स्वार्थ के काम करने वाले आदमी, वास्तव में खुद के लिए हमेशा अच्छा करता है।
2236 बिना कुछ करे कल्पना का कोई  मतलब नहीं है।
2237 बिना कोई स्पष्ट सवाल पूंछे "हाँ" में जवाब मिलने को ही लुभाना कहते है।
2238 बिना क्रिया के ज्ञान व्यर्थ है, ज्ञानहीन मनुष्य मृतक के समान है, सेनापति के बिना सेना नष्ट हो जाती है और पति के बिना स्त्रियां पतित हो जाती है, अर्थात पति के बिना उनका जीवन व्यर्थ है।
2239 बिना क्षमा के कोई प्रेम नहीं है, और बिना प्रेम के कोई क्षमा नहीं है। 
2240 बिना क्षमा के कोई भविष्य नहीं है। 
2241 बिना जोते हुए स्थान के फल,   अर्थात ईश्वर की कृपा से प्राप्त हर भोजन से संतुष्ट होने वाला, निरन्तर वन से प्रेम रखने वाला और प्रतिदिन श्राद्ध करने वाला ब्राह्मण ऋषि कहलाता है।
2242 बिना तराशा हुआ पत्थर महान कलाकार की हर सोच को स्वरुप दे सकता है। 
2243 बिना दिल को शिक्षित किए दिमाग को शिक्षित करना, वास्तव में शिक्षा नहीं है।
2244 बिना न्याय के ज्ञान को बुद्धिमानी नहीं चालाकी कहा जाना चाहिए।
2245 बिना पागलपन के स्पर्श के किसी भी महान दिमाग का अस्तित्व नहीं होता है।
2246 बिना प्रयत्न किए धन प्राप्ति की इच्छा करना बालू  में से तेल निकालने के समान है।  
2247 बिना प्रयत्न के जहां जल उपलब्ध हो, वही कृषि करनी चाहिए।
2248 बिना प्रयास के कभी सफलता नहीं मिलती और सच्चा प्रयास कभी असफल नहीं होता।
2249 बिना प्रेम के कार्य करना दासता है।
2250 बिना राज्य के रहना उत्तम है, परन्तु दुष्ट राजा के रहना अच्छा नहीं है। बिना मित्र के रहना अच्छा है, किन्तु दुष्ट मित्र के साथ रहना उचित नहीं है। बिना शिष्य के रहना ठीक है, परन्तु नीच शिष्य को ग्रहण करना ठीक नहीं है। बिना स्त्री के रहना उचित है, किन्तु दुष्ट और कुल्टा स्त्री के साथ रहना उचित नहीं है।
2251 बिना विचार कार्ये करने वालो को भाग्यलक्ष्मी त्याग देती है।
2252 बिना विचार के खर्च करने वाला, अकेले रहकर झगड़ा करने वाला और सभी जगह व्याकुल रहने वाला मनुष्य शीघ्र ही नष्ट हो जाता है।
2253 बिना सत्य बोले तो भगवान को प्राप्त ही नहीं किया जा सकता, क्योकि सत्य ही भगवान हैं।
2254 बिना सेहत के जीवन जीवन नहीं है; बस पीड़ा की एक स्थिति है- मौत की छवि है।
2255 बीज के ह्रदय में प्रतीक्षा करता हुआ विश्वास जीवन में एक महान आश्चर्य का वादा करता है, जिसे वह उसी समय सिद्ध नहीं कर सकता।
2256 बीता हुआ कल आज की स्मृति है , और आने वाला कल आज का स्वप्न है।
2257 बीते हुए कल से सीखना, आज में जीना, कल के लिए आशा रखना। सबसे महत्तवपूर्ण चीज़ है, प्रशन पूंछना बंद मत करना।
2258 बीते हुए का शोक नहीं करना चाहिए और भविष्य में जो कुछ होने वाला है, उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। आए हुए समय को देखकर ही विद्वान लोग किसी कार्य में लगते है।
2259 बीते हुए वक़्त पर नियंत्रण है तो ही आने वाले समय पर नियंत्रण रहेगा।
2260 बीमारी खरगोश की तरह आती है और कछुए की तरह जाती है जबकि पैसा कछुए की तरह आता है और खरगोश की तरह जाता है!
2261 बीमारी में, विपत्तिकाल में,अकाल के समय, दुश्मनो से दुःख पाने या आक्रमण होने पर, राजदरबार में और श्मशान-भूमि में जो साथ रहता है, वही सच्चा भाई अथवा बंधु है।
2262 बुद्दिमान व्यक्तियों को चाहिए की वे अपने पुत्रो को चरित्र निर्माण करने वाले कार्यो में लगाएं, क्योकि नीति को समझने वाले, श्रदालु तथा शील सवभाव वाले व्यक्ति ही विश्व में पूज्य समझे जाते हैं।
2263 बुद्धि आश्चर्ये में शुरू होती है।
2264 बुद्धि कभी किसी से मिल नहीं सकती, न ही आप इसे किसी से ले सकते हैं। यह ऐसा सफर है जिस पर आपको खुद और अकेले ही चलना पड़ता है। 
2265 बुद्धि का सही संकेत ज्ञान नहीं बल्कि कल्पनाशीलता है।
2266 बुद्धिजीवी व्यक्ति का दिमाग हर वक़्त खुद के दिमाग की तरफ ध्यान देता है।
2267 बुद्धिमता का अर्थ कोई गलती न करना नहीं है, बल्कि आप कितनी जल्दी गलती को सुधारते है, वह बुद्धिमता है।
2268 बुद्धिमान  पुरूष  को बगुले  से एक  गुण सीखना चाहिए  कि  अपनी  सारी इन्द्रियो( चितवृतियो) को नियन्त्रण  मे करके  तथा स्थान  , समय और अपनी शक्ति  का  अनुमान  लगाकर  कार्यसिद्धि मे जुट जाना चाहिए ।अर्थात  एकाग्रता  स्थान  की  उपयुक्तता,  समय की अनुकलता तथा अपनी सामर्थ्य के  नापतोल किए बिना कार्यसिद्धि  संदिग्ध  है।इन्द्रियाणी च संयम्य बकवत् पण्डितो नरः। देशकालबलं ज्ञात्वा सर्वकार्याणि साधयेत् ।।
2269 बुद्धिमान आदमी बोलता है क्योंकि उसके पास कहने के लिए कुछ होता है जबकि मुर्ख आदमी बोलता है क्योंकि उसे कुछ कहना होता है।
2270 बुद्धिमान का उद्देश्य ख़ुशी को सुरक्षित रखना नहीं होता है बल्कि दुःख को दूर रखना होता है।
2271 बुद्धिमान पुरुष अपने दिन का प्रातःकाल महाभारत के, मध्यान्ह काल रामायण के और रात्रि का समय श्रीमदभागवत पुराण के अध्ययन-श्रवण से सार्थक करते हैं।
2272 बुद्धिमान पुरुष को चाहिए की वह खाने-पीने की चिंता न करके एकमात्र धर्म के अनुष्ठान में ही प्रवर्त रहे, क्योंकि आहार तो मनुष्य के जन्म के साथ उत्पन्न होता हैं अथार्थ जो उसके भाग्य में हैं वह तो उसे मिलना ही हैं अत:
2273 बुद्धिमान पुरुष को भोजन की चिंता नहीं करनी चाहिए। उसे केवल एक धर्म का ही चिंतन-मनन करना चाहिए। वास्तव में मनुष्य का आहार (माँ का दूध)तो उसके जन्म के साथ-साथ ही पैदा होता है।
2274 बुद्धिमान पुरुष धन के नाश को, मन के संताप को, गृहिणी के दोषो को, किसी धूर्त ठग के द्वारा ठगे जाने को और अपमान को किसी से नहीं कहते।
2275 बुद्धिमान लोग बोलते हैं क्योंकि की उनके पास कुछ कहने को होता है, जबकि बेवकूफ इसलिए क्योंकि उन्हें कुछ कहना होता है।
2276 बुद्धिमान लोगो का कर्तव्य होता है की वे अपनी संतान को अच्छे कार्य-व्यापार में लगाएं क्योंकि नीति के जानकार व सद्व्यवहार वाले व्यक्ति ही कुल में सम्मानित होते है।
2277 बुद्धिमान वही है जो अति सिद्ध दवा को, धर्म के रहस्य को, घर के दोष को, मैथुन अर्थात सम्भोग की बात को, स्वादहीन भोजन को और अतिकष्टकारी मृत्यु को किसी को न बताए। भाव यह है कि कुछ बातें ऐसी होती है, जिन्हे समाज में छिपाकर ही रखना चाहिए।
2278 बुद्धिमान व्यक्ति अपने इन्द्रियों को बगुले की तरह वश में करते हुए अपने लक्ष्य को जगह, समय और योग्यता का पूरा ध्यान रखते हुए पूर्ण करे।
2279 बुद्धिमान व्यक्ति को कुलीन घर की कन्या से ही विवाह करना चाहिए, उसे सोंदर्य के पीछे नहीं भागना चाहिए कुलीन घर की कन्या का रूप भले ही सामान्य हो, परन्तु व्यक्ति को अपना सम्बन्ध कुलीन घराने की कन्या से ही करना चाहिए इसके विपरीत नीच कुल की सुन्दर कन्या से केवल उसका रूप देखकर सम्बन्ध स्थापित करना उचित नहीं
2280 बुद्धिमान व्यक्ति को चाहिए कि वह अपनी पुत्री का विवाह अच्छे परिवार में करे उसको चाहिए कि वह अपनी संतान को अच्छी शिक्षा दे तथा उसे खूब पढाये-लिखाये चाणक्य ने यहाँ गूढ़नीति की बात कही है, कि व्यक्ति को चाहिए कि वह शत्रु को कोई ऐसी लत लगा दे जिससे उसका पिंड छुटना मुश्किल हो जाए इसी प्रकार यह भी प्रयत्न करना चाहिए कि उसका मित्र धर्माचरण करता रहे और धर्माचरण में आने वाले कष्ट भी उसे धर्य से विमुख न होने दे।
2281 बुद्धिमान व्यक्ति को चाहिए की बार-बार यह सोचता रहे कि हमारे मित्र कितने हैं, हमारा समय कैसा हैं-अच्छा हैं या बुरा और यदि बुरा हैं तो उसे अच्छा कैसे बनाया जाए, हमारा निवास स्थान कैसा हैं, हमारी आय कितनी हैं और व्यय कितना हैं, मैं कौन हूं आत्मा हूं अथवा शरीर, स्वाधीन हूं अथवा पराधीन तथा मेरी शक्ति कितनी हैं।
2282 बुद्धिमान व्यक्ति को तब तक ही भय से डरना या घबराना चाहिए, जब तक भय उसके सामने नहीं आ जाता, जब एक बार भय अथवा या कष्ट आ ही जाए तो उसका डट कर मुकाबला करना चाहिए भय के सामने आ जाने पर शंकित होना अथवा घबराना समझदारी का काम नहीं।
2283 बुद्धिमान व्यक्ति को बार-बार यह सोचना चाहिए कि हमारे मित्र कितने है, हमारा समय कैसा है-अच्छा है या बुरा और यदि बुरा है तो उसे अच्छा कैसे बनाया जाए। हमारा निवास-स्थान कैसा है (सुखद,अनुकूल अथवा विपरीत), हमारी आय कितनी है और व्यय कितना है, मै कौन हूं- आत्मा हूं, अथवा शरीर, स्वाधीन हूं अथवा पराधीन तथा मेरी शक्ति कितनी है।
2284 बुद्धिमान व्यक्ति को मुर्ख, मित्र, गुरु और अपने  प्रियजनों से विवाद नहीं करना चाहिए।
2285 बुद्धिमान व्यक्ति को मुर्ग  से निम्नोक्त चार गुण सीखने चाहिए  - 1 ) ठीक समय पर  जागना ( 2)  शत्रु से युद्ध  के लिए  सदा तैयार  रहना । 3. अपने परिवार  के लोगो मे बाँट  कर  खाना , (4) आक्रामक  मुद्रा  मे प्रेयसी का भोग करना ।प्रत्युत्थानं च युद्धं च संविभागं च बन्धुषु।स्वयमाक्रम्य भुक्तं च शिक्षेच्वत्वारि  कुक्कुटात्  ।।
2286 बुद्धिमान व्यक्ति वही हैं जिसमें कुछ सहन-शक्ति हो, वह अपने धन के नष्ट होने से प्राप्त दुःख, दुश्चरित्र पत्नी अथवा किसी व्यक्ति द्वारा ठगे जाने और नीच शब्दों का प्रयोग किए जाने से हुए दुःख को किसी पर प्रकट नहीं करता।
2287 बुद्धिमानी से जीने वाले को मौत से भी डर नही लगता है।
2288 बुद्धिमानों के शत्रु नहीं होते।
2289 बुद्धिहीन ब्राह्मण वैसे तो चारों वेदो और अनेक शास्त्रों का अध्ययन करते है, पर आत्मज्ञान को वे नहीं समझ पाते या उसे समझने का प्रयास ही नहीं करते। ऐसे ब्राह्मण उस कलछी की तरह होते है, जो तमाम व्यंजनों में तो चलती है, पर रसोई के रस को नहीं जानती।
2290 बुद्धिहीन व्यक्ति को अच्छे कुल में जन्म लेने वाली कुरूप कन्या से भी विवाह कर लेना चाहिए, परन्तु अच्छे रूप वाली नीच कुल की कन्या से विवाह नहीं करना चाहिए क्योंकि विवाह संबंध समान कुल में ही श्रेष्ठ होता है।
2291 बुद्धिहीन व्यक्ति पिशाच अर्थात दुष्ट के सिवाय कुछ नहीं है।
2292 बुरा आचरण अर्थात दुराचारी के साथ रहने से, पाप दॄष्टि रखने वाले का साथ करने से तथा अशुद्ध स्थान पर रहने वाले से मित्रता करने वाला शीघ्र नष्ट हो जाता है।
2293 बुराई अवश्य रहना चाहिए जभी जो अच्छाई इसके ऊपर अपनी पवित्रता साबित कर सकती है।
2294 बुराई कभी भी किसी की भी मत करो।  क्योकिँ  बुराई नाव  मे  छेद समान  है।।  बुराई छोटी हो बडी नाव तोह डुबो ही देती  है..!
2295 बुरी संगत में रहने से अच्छा अकेले रहना है .
2296 बुरे ग्राम का वास, झगड़ालू स्त्री, नीच कुल की सेवा, बुरा भोजन, मूर्ख लड़का, विधवा कन्या, ये छः बिना अग्नि के भी शरीर को जला देते है।
2297 बुरे दिनो का एक अच्छा फायदा अच्छे-अच्छे दोस्त परखे जाते है।
2298 बुरे वक़्त की अपनी एहमियत है, ये ऐसे अवसर होते है जिन्हे कोई भी अच्छा शिक्षार्थी कभी नहीं खोना चाहेगा।
2299 बुरे व्यक्ति और सांप में मुकाबला किया जाये या दोनों में से किसी एक को चुनना पड़े तो सांप को चुनना चाहिए।
2300 बुरे व्यक्ति पर क्रोध करने से पूर्व अपने आप पर ही क्रोध करना चाहिए।