Saturday, July 9, 2016

#3401-3500


3401 साधू पुरुष किसी के भी धन को अपना ही मानते है।
3402 सामजिक होना मतलब माफ़ करने वाला होना है। 
3403 सामान्य के बीच अपनी योग्यता को साबित करना ही सफलता(Success) हैं।
3404 सामान्य व्यक्ति धर्म के बारें में हजारों बुराइया करता हैं, लेकिन धर्म को प्राप्त करने का प्रयास बिल्कुल नहीं करता। जबकि बुद्धिमान व्यक्ति जोकि धर्म का काफी ज्ञान रखता हैं और उसका आचरण भी धर्मअनुसार ही हैं कम ही बोलता हैं।
3405 सारे धर्म इंसानों द्वारा बनाये गए हैं। 
3406 सारे भूखो के मुँह में अन्न नहीं दिया जा सकता सभी रोगियों की सेवा कर पाना भी सम्भव नहीं हैं, तब क्या सेवा ,दान, प्यार आदि को छींके पर टांग कर रख दे? नहीं, मार्ग में चलते हुए यदि आँखों के सामने कोई भूखा आ खड़ा हो, तो उसे देखना ही धर्म है, उसकी भूख मिटाने के लिए आगे बढ़ना मानवता का कर्तव्य हैं
3407 साहस मानवीय गुणों में प्रमुख है, क्योकि यह बाकी सभी गुणों की गारंटी देता है।
3408 साहस मुक्ति का एक प्रकार है।
3409 साहस ये जानना है कि किससे नहीं डरना है।
3410 साहस सभी मानवीय गुणों में प्रथम है क्योंकि यह वो गुण है जो आप में अन्य गुणों को विकसित करता है।
3411 साहस सिर्फ खड़े होकर बोलना ही नही, बैठकर धैर्यपूर्वक सुनना भी है।
3412 साहस, प्यार के समान है दोनों को आशा रूपी पोषण  आवशयकता होती है। 
3413 साहसी बनो। मैंने व्यापार में मंदी के कई दौर देखे हैं। हमेशा अमेरिका इनसे और अधिक शक्तिशाली और समृद्ध होकर निकला है। अपने पूर्वजों की तरह बहादुर बनो। विश्वास रखो ! आगे बढ़ो !
3414 साहसी लोगों को अपना कर्तव्य प्रिय होता है।
3415 सिंह  से एक गुण सीखना चाहिए  कि  काम छोटा हो या बड़ा  , जब हाथ  मे लिया  जाए तो उसे पूरा करने  मे सारी शक्ति  लगा  देनी चाहिए । किसी  भी स्वीकृत  कार्य  को  महत्वहीन  समझकर  उसकी उपेक्षा  नही करनी चाहिए । कार्य  की  असफलता  से प्रतिष्ठित  व्यक्ति की  कीर्ति  कलंकित होती है ।
3416 सिंह भूखा होने पर भी तिनका नहीं खाता।  
3417 सिद्ध हुए कार्ये का प्रकाशन  करना ही उचित कर्तव्य होना चाहिए।
3418 सिनेमा सनक है। दर्शक वास्तव  में स्टेज पर जीवंत अभिनेताओं को देखना चाहते हैं।
3419 सिर्फ एक कलाकार ही जिंदगी का असली अर्थ समझ सकता है।
3420 सिर्फ एक ही चीज पर विश्वास रखना चाहिए। वह एक चीज है मनुष्य की ताकत, उसकी दृढ़ सोच।
3421 सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते।
3422 सिर्फ जानकारियों के आधार पर खुद को इस दुनिया में महफूज रख सकते है।
3423 सिर्फ जीना मायने नहीं रखता, सच्चाई से जीना मायने रखता है।
3424 सिर्फ तर्क करने वाला दिमाग एक ऐसे चाक़ू की तरह है जिसमे सिर्फ ब्लेड है।  यह इसका प्रयोग करने वाले के हाथ से खून निकाल देता है।
3425 सिर्फ दो बातें लोग एक दुसरे के बारे में याद रखते हैं.वो साथ रहते हैं, इसलिए नहीं क्यूंकि वे भूल जाते हैं, बल्कि इसलिए कि वे क्षमा कर देते हैं।
3426 सिर्फ स्वतंत्र लोग ही समझौता कर सकते है।  कैदी लोग समझौता नहीं कर सकते। आपकी और मेरी आज़ादी अलग नहीं है।
3427 सीखना कोई बच्चों का खेल नहीं है, हम बिना दर्द के नहीं सीख सकते है।
3428 सीखना, रचनात्मकता को जन्म देता है। रचनात्मकता, विचार की ओर ले जाती है, विचार आपको ज्ञान देता है। ज्ञान आपको महान बना देता है।
3429 सीधे और सरल व्तक्ति दुर्लभता से मिलते है।
3430 सीमाओ को जाने। आप उस व्यक्ति को कुछ नहीं समझा सकते, जो आप पर विश्वास नहीं करता लेकिन सीमा में रहते हुए आप अपनी तरफ से प्रयास जरुर करें इस तरह आप खुद को बेहतर साबित कर सकते हैं।
3431 सुंदरता भगवान द्वारा दिया जाने वाला सबसे अमूल्य तोहफा है। भगवान यही तोहफा गंदी सोच वाले लोगो को भी देता है।
3432 सुकून की बात मत कर ऐ ग़ालिब.... बचपन वाला 'इतवार' अब नहीं आता .
3433 सुख और दुःख में समान रूप से सहायक होना चाहिए।
3434 सुख और दुःख सिक्के के दो पहलु है। सुख जब मनुष्य के पास आता है तो दुःख का मुकुट पहन कर आता है
3435 सुख का आधार धर्म है।
3436 सुख चाहने वालो को विधा कहाँ और विधार्थी को सुख कहाँ? सुख चाहने वाले विधा की आशा न रखे और विधार्थी सुख की इच्छा न रखे।
3437 सुख बाहर से मिलने की चीज नहीं, मगर अहंकार छोड़े बगैर इसकी प्राप्ति भी होने वाली नहीं।
3438 सुख-दुःख व मान-सम्मान जीवन के दो पहलू हैं, जो उनमे लिप्त नहीं होता वह प्रसन्न रहता हैं।
3439 सुधार का मतलब है बदलना और परफेक्ट होने का मतलब है बार बार बदलना।
3440 सुन्दर रंगों को देखने के लिए आँखे है। मधुर संगीत को सुनने के लिए कान है। उसी तरह से चीज़ों को समझने के लिए दिमाग है।
3441 सुबह पछतावे के साथ उठाने के लिए जीवन बहुत ही छोटा है, अत: उन लोगों से प्यार कीजिये जिन्होंने आपके साथ अच्छा बर्ताव किया, उन लोगों को क्षमा कर दीजिये जिन्होंने अच्छा बर्ताव नहीं किया और ऐसा विश्वास रखिये कि सभी कुछ किसी कारण से होता है।
3442 सूचना ज्ञान नहीं है।
3443 सूर्य अपनी जगह रहता है और बाकी सभी गृह उसके इर्द-गिर्द घुमते है।  इसका मतलब है की गुणी व्यक्ति या जिस व्यक्ति में कोई क्वालिटी होती है वह अपनी जगह पर या सेंटर में रहता है और बाकी दुनिया उसके इर्द-गिर्द चलती रहती है।
3444 सेवक को स्वामी के अनुकूल कार्य करने चाहिए।
3445 सेवकों को अपने स्वामी का गुणगान करना चाहिए।
3446 सेवा के कार्य में पग-पग पर विपति की आशंका रहती हैं हमें सदा यह बात याद रखनी होगी कि हम जो भी कुछ करें सब उनके लिए करें
3447 सेवानिवृत्ति का तो कोई प्रश्न ही नहीं हैं। मेरा कारोबार तो मेरा शौक हैं यह मेरे लिए एक बोझ नहीं है। रिलायंस को तो मेरे बिना भी चलाया जा सकता हैं।
3448 सैकड़ो अज्ञानी पुत्रों से एक ही गुणवान पुत्र अच्छा है। रात्रि का अंधकार एक ही चन्द्रमा दूर करता है, न की हजारों तारें।
3449 सोच भाषा को भ्रष्ट बनाती है, लेकिन भाषा भी सोच को भ्रष्ट कर सकती है।
3450 सोच विचार करने में समय लगाएँ,  लेकिन जब काम का समय आए, तो सोचना बंद करें और आगे बढ़ें।
3451 सोचने का मतलब है की आपकी आत्मा खुद से बातचीत कर रही है।
3452 सोचा था घर बना कर बैठुंगा सुकून से.. पर घर की ज़रूरतों ने मुसाफ़िर बना डाला !!!
3453 सोने की जाँच चार प्रकार से की जाती हैं –उसे कसौटी पर घिसा जाता हैं, काट कर देखा जाता हैं, तपाया और कूटा-पीटा जाता हैं इसी प्रकार मनुष्य के कुल अर्थात् अथार्त श्रेष्ठता की जाँच भी चार प्रकार – त्याग, शील, गुण और उसके द्वारा किये जाने वाले कार्यो से होती हैं।
3454 सोने के साथ मिलकर चांदी भी सोने जैसी दिखाई पड़ती है अर्थात सत्संग का प्रभाव मनुष्य पर अवश्य पड़ता है। 
3455 सौंदर्य अलंकारों अर्थात आभूषणों से छिप जाता है।
3456 सौंदर्य एक अल्पकालिक अत्याचार है।
3457 स्कूलों में शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ऐसे महिला और पुरुष तैयार करना है जो अपने दम पर नई चीजें कर सके, न की वही चीजें दोहराएं जो पिछली पीढियां करती है।
3458 स्तुति करने से देवता भी प्रसन्न हो जाते है।
3459 स्त्रियाँ कभी भी एक व्यक्ति से प्रेम नहीं करती हैं वे बातें किसी ओर से करती हैं, विलासपूर्वक देखती किसी और को हैं तथा हर्द्य में चिंतन किसी और के विषय में करती हैं। इस प्रकार उनका प्रेम एकान्तिक न होकर बहुजनीय होता हैं, उनकी प्रत्येक चेष्टा में चतुराई छिपी होती हैं।
3460 स्त्रियां पुरुषो से दोगुना अधिक भोजन करती हैं इसके साथ ही चाणक्य का यह भी कहना हैं कि स्त्रियों में लज्जा पुरुष की अपेक्षा चार गुणा अधिक होती हैं यही कारण हैं कि आदमी उनके मन की कोई बात समझने में कभी पूर्णतया समर्थ नहीं होता वह कितना ही प्रयत्न करे स्त्रिया कभी भी खुलकर अपने मन की बात नहीं बताती, स्त्रिया में साहस आदमियों की  अपेक्षा छह गुणा अधिक होता हैं तथा उसमे कामवासना आठ गुणा अधिक होती हैं
3461 स्त्रियां स्वभाव से ही झूठ बोलने वाली, अत्यंत साहसी, छली-कपटी, धोखा देने वाली, मूर्खतापूर्ण बाते करने वाली, अत्यन्त लोभी, अपवित्र और दया–माया से रहित होती हैं।
3462 स्त्रियो की स्थिति में सुधार न होने तक विश्व के कल्याण का कोई भी मार्ग नहीं है।
3463 स्त्रियों का गुरु पति है। अतिथि सबका गुरु है। ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य का गुरु अग्नि है तथा चारों वर्णो का गुरु ब्राह्मण है।
3464 स्त्री का आभूषण लज्जा है।
3465 स्त्री का वियोग, अपने लोगो से अनाचार, कर्ज का बंधन, दुष्ट राजा की सेवा, दरिद्रता और अपने प्रतिकूल सभा, ये सभी अग्नि न होते हुए भी शरीर को दग्ध कर देते है।
3466 स्त्री के प्रति आसक्त रहने वाले पुरुष को न स्वर्ग मिलता है, न धर्म-कर्म।
3467 स्त्री के बंधन से मोक्ष पाना अति दुर्लभ है।
3468 स्त्री न तो दान देने से, न ही उपवास से तथा न ही नाना तीर्थो के सेवन से शुद्ध होती हैं बल्कि वह तो केवल पति के चरणों को श्रदापूर्वक छु लेने से ही शुद्ध हो जाती हैं।
3469 स्त्री रत्न से बढ़कर कोई दूसरा रत्न नहीं है।
3470 स्नेह और दया रहित धर्म, विधाविहीन गुरु, क्रोधी स्वभाव की पत्नी और स्नेहरहित सम्बन्धियों को छोड़ ही देना चाहिए इन्हें अपनाने से लाभ के स्थान पर हानि होने की संभावना रहती हैं ये बातें दुःख का कारण होती हैं।
3471 स्नेह करने वालों  का रोष अल्प समय के लिए होता है।
3472 स्मरण शक्ति (याददास्त) को तेज करे। यदि आपको कोई चीज याद नहीं रहती है तो उसको जोर-जोर से पढ़े फिर आप पाएंगे की वह चीज आपको 50% ज्यादा याद हो चुकी हैं अच्छी स्मरण-शक्ति व्यक्ति की personality को बढाती हैं।
3473 स्वजनों को तृप्त करके शेष भोजन से जो अपनी भूख शांत करता है, वाह अमृत भोजी कहलाता है।
3474 स्वतंत्र  होने  का  साहस  करो। जहाँ  तक  तुम्हारे  विचार  जाते  हैं  वहां  तक  जाने  का  साहस  करो , और  उन्हें  अपने  जीवन  में  उतारने  का  साहस  करो।
3475 स्वतंत्र वही है, जो अपना काम स्वयं कर लेता है।
3476 स्वतंत्र होना , अपनी जंजीर को उतार देना मात्र नहीं है, बल्कि इस तरह जीवन जीना है  कि औरों का सम्मान और स्वतंत्रता बढे।
3477 स्वतंत्रता की अधिकता, चाहे वो राज्यों या व्यक्तियों में निहित हो, केवल गुलामी की अधिकता में बदल जाती है।
3478 स्वभाव का अतिक्रमण अत्यंत कठिन है।
3479 स्वभाव का मूल अर्थ लाभ होता है। 
3480 स्वभाव रखना है तो उस दीपक की तरह रखो जो बादशाह के महल में भी उतनी रोशनी देता है जितनी किसी गरीब की झोपड़ी में।
3481 स्वयं अशुद्ध व्यक्ति दूसरे से भी अशुद्धता की शंका करता है।
3482 स्वयं को इस जन्म औए अगले जन्म में भी काम में लगाइए।  बिना प्रयत्न के आप समृद्ध नहीं बन सकते। भले भूमि उपजाऊ हो, बिना खेती किये उसमे प्रचुर मात्र में फसले नहीं उगाई जा सकती।
3483 स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना।
3484 स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेना सबसे श्रेष्ठ और महानतम विजय होती है। 
3485 स्वयं में बहुत सी कमियों के बावजूद अगर में स्वयं से प्रेम कर सकता हुँ तो दुसरो में थोड़ी बहुत कमियों की वजह से उनसे घृणा कैसे कर सकता हुँ।
3486 स्वयं से लड़ो , बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना ? वह जो स्वयम पर विजय कर लेगा उसे आनंद की प्राप्ति होगी।
3487 स्वर्ग की प्राप्ति शाश्वत अर्थात सनातन नहीं होती।
3488 स्वर्ग के बारे में सिर्फ एक बार सोचना ही सबसे बड़ी प्रार्थना है।
3489 स्वर्ग से इस लोक में आने पर लोगो में चार लक्षण प्रकट होते है -----दान देने की प्रवृति, मधुर वाणी, देवताओ का पूजन और ब्राह्मणों को भोजन देकर संतुष्ट करना।
3490 स्वर्ग से भूलोक पर उतरे हुए दिव्य पुरुष जब जन्म लेते हैं तो उनकी पहचान उनके चार प्रमुख गुणों से होती हैं उनमे दान देने की प्रवर्ती होती हैं, वे सैदव मधुर और मीठी वाणी बोलते हैं, वे देवताओ की पूजा अर्चना करते हैं और ब्राह्मणों को भोजन और वस्त्र आदि देकर उन्हें प्रसन्न करने का यत्न करते हैं।
3491 स्वर्ग-पतन से बड़ा कोई दुःख नहीं है।
3492 स्वर्ण कहता है -मुझे न तो आग से तपाने का दुःख है , न काटने पीसने से और न कसौटी पर कसने से, मेरे लिए तो जो महान दुःख का कारण है, वह है घुंघची के साथ मुझे तोलना। 
3493 स्वर्ण मृग न तो ब्रह्मा ने रचा था और न किसी और ने उसे बनाया था, न पहले कभी देखा गया था, न कभी सुना गया था, तब श्री राम की उसे पाने (मारीच का मायावी रूप कंचन मृग) की इच्छा हुई, अर्थात सीता के कहने पर वे उसे पाने के लिए दौड़ पड़े। किसी ने ठीक ही कहा है ------'विनाश काले विपरीत बुद्धि।' जब विनाश काल आता है, तब बुद्धि नष्ट हो जाती है।
3494 स्वस्थ रहने के लिए, परिवार को ख़ुशी देने के लिए, सभी को शांति देने के लिए, व्यक्ति को सबसे पहले स्वयं के मन को अनुशासन में रखना होगा। अगर कोई व्यक्ति अपने मन को अनुशासन में कर लेता है तो वो ज्ञान की तरफ बढ़ता है।
3495 स्वस्थ्य  नागरिक  किसी  देश  के  लिए  सबसे  बड़ी  संपत्ति  होते  हैं।
3496 स्वस्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा सम्बन्ध है.
3497 स्वाभिमानी व्यक्ति प्रतिकूल विचारों को सम्मुख रखकर दोबारा उन पर विचार करे।
3498 स्वामी के क्रोधित होने पर स्वामी के अनुरूप ही काम करें।
3499 स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा सम्बन्ध है।
3500 स्वेट मार्डन ने भी कहा हैं था कि जैसे आपके विचार होते हैं वैसी ही आपकी शारीरिक स्थिति बन जाती हैं, स्वामी विवेकानन्द भी यही कहते थे की अच्छे विचार आपकी प्रेरणा के स्त्रोत्र होते हैं।

Friday, July 8, 2016

#3301- 3400


3301 सफलता की कहानियां मत पढ़ो, उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो, उससे आपको सफल होने के कुछ ideas (विचार) मिलेंगे।
3302 सफलता की खुशियां मनाना ठीक है लेकिन असफलताओं से सबक सीखना अधिक महत्वपूर्ण है।
3303 सफलता की सीढ़ियों में शिखर पर कभी भी भीड़ नहीं होती।   
3304 सफलता क्या हैं? यह हर किसी व्यक्ति के लिए अलग-अलग परिभाषित हैं। किसी के लिए पैसा कमाना, किसी के लिए यश कमाना, किसी के लिए ज्ञान अर्जित करना और किसी के लिए सांसारिक त्याग #अपनी इच्छाओं का त्याग)।
3305 सफलता हासिल करने के लिए ज्यादातर लोगो को कठिन से कठिन परिश्रम करना पड़ता है।
3306 सब जानते है की दूसरा व्यक्ति क्या सोचता है। जो वे करते है उसी तरफ ध्यान दे। जो वे कहते है उस ओर ज्यादा ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है।
3307 सबका चहेता बनने की कोशिश करे।
3308 सबके प्रति दयावान रहो, क्योंकि जिससे भी तुम मिलते हो वह जीवन की एक कठिन लड़ाई लड़ रहा है। 
3309 सबको प्यार करके ही हम भगवान के पास पहुंच पाएंगे इसके अतिरिक्त किसी अन्य मार्ग से वहां पंहुचा जा सकता हैं या नहीं, यह मुझे नहीं मालूम
3310 सबसे  बड़ा  धर्म  है  अपने  स्वभाव  के  प्रति  सच्चे  होना। स्वयं  पर  विश्वास  करो।
3311 सबसे अच्छा वक्त, सबसे जल्दी गुजर जाता है।
3312 सबसे अच्छी सोच एकांत में की गयी होती है और सबसे बेकार उथल-पुथल के माहौल में।
3313 सबसे आसान और विनर्म तरीका यह है की आप दुसरो को कुचले नहीं बल्कि खुद में सुधार करे।
3314 सबसे खतरनाक फल उस नफरत से पैदा होता है जो टूटी हुई दोस्ती पर उगता है।
3315 सबसे गर्मजोशी वाले प्यार का सबसे ठंडा अंत होता है।
3316 सबसे ज्यादा खूबसूरती, सर्वाधिक स्पष्टता में ही निहित होती है।
3317 सबसे ज्यादा भयंकर बात क्या है? वे यह है की एक दिन आप उठते है और देखते है की दसवी की कक्षा के छात्र देश चला रहे है।
3318 सबसे दुखद चीज जिसकी मैं कल्पना कर सकत हूँ वो है विलासिता का आदी होना।
3319 सबसे बड़ा धन काम में संतोषपूर्वक जीना है।
3320 सबसे बड़ा रोग किसी के लिए भी कुछ न होना है।
3321 सबसे बड़ी बीमारी कुष्ठ रोग या तपेदिक नहीं है , बल्कि अवांछित होना ही सबसे बड़ी बीमारी है।
3322 सबसे बड़ी त्रासदी बुरे व्यक्तियों का अत्याचार और दमन नहीं बल्कि इस पर अच्छे लोगो का मौन रहना है।
3323 सबसे महत्वपूर्ण बात इतिहास रचना है, न की इतिहास लिखना।
3324 सभा के मध्य जो दूसरों के व्यक्तिगत दोष दिखाता है, वह स्वयं अपने दोष दिखाता है।
3325 सभा के मध्य शत्रु पर क्रोध न करें।
3326 सभी  के  दिन  आते  हैं  और  कुछ  दिन  औरों  से  ज्यादा  लम्बे  होते  हैं।
3327 सभी आदमियों की प्रकृति ज्ञान चाहने वाली होती है।
3328 सभी औषधियों में अमृत प्रधान है, सभी सुखो में भोजन प्रधान है, सभी इन्द्रियों में नेत्र प्रधान है सारे शरीर में सिर श्रेष्ठ है।
3329 सभी औषधियों में अमृत प्रधान हैं, क्योकि इसमें सभी रोगों के समन करने की अदभुत क्षमता होती हैं सभी प्रकार के सुखो में भोजन प्रधान हैं क्योकि भूख की निवृति के बिना मनुष्य को शान्ति प्राप्त हो ही नहीं पाती, सभी इन्द्रियों- आँख, कान, नाक, जिव्ह्या आदि में नेत्र प्रधान हैं क्योकि द्रष्टि के बिना तो सर्वत्र अंधकार ही अंधकार हैं तथा शरीर के सभी अंगो में सर अथार्थ चिंतनशक्ति –अंग ही प्रधान अथार्थ सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं।
3330 सभी के साथ विनम्र रहे, पर कुछ ही के साथ अन्तरंग हों, और इन कुछ को अपना विश्वास देने से पहले अच्छी तरह परख लें.
3331 सभी जीवित प्राणियों के प्रति सम्मान अहिंसा है।
3332 सभी प्रकार की सम्पति का सभी उपायों से संग्रह करना चाहिए।
3333 सभी प्रचार लोकप्रिय होने चाहिए और इन्हें  जिन तक पहुचाना है उनमे से सबसे कम बुद्धिमान व्यक्ति के भी समझ में आने चाहियें .
3334 सभी प्रमुख धार्मिक परम्पराएं मूल रूप से एक ही संदेश देती हैं – प्रेम , दया,और  क्षमा , महत्वपूर्ण बात यह है कि ये  हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होनी चाहियें।
3335 सभी बुरे कार्य  मन के कारण उत्पन्न होते हैं। अगर मन परिवर्तित हो जाये तो क्या अनैतिक कार्य रह सकते हैं?
3336 सभी भुगतान युक्त नौकरियां दिमाग को अवशोषित और अयोग्य बनाती हैं।   
3337 सभी मनुष्य अपने स्वयं के दोष की वजह से दुखी होते हैं , और वे खुद अपनी गलती सुधार कर प्रसन्न हो सकते हैं।
3338 सभी महान आन्दोलन लोक्रप्रिय आन्दोलन होते हैं।  वे मानवीय जूनून और भावनाओं का विस्फोट होते हैं , जो कि विनाश की देवी या  लोगों के बीच बोले गए शब्दों की मशाल के द्वारा क्रियान्वित किये जाते हैं .
3339 सभी महान आन्दोलन लोक्रप्रिय आन्दोलन होते हैं। वे मानवीय जूनून और भावनाओं का विस्फोट होते हैं, जो कि विनाश की देवी या  लोगों के बीच बोले गए शब्दों की मशाल के द्वारा क्रियान्वित किये जाते हैं।        
3340 सभी मार्गों से मंत्रणा की रक्षा करनी चाहिए।
3341 सभी लोग ख़ुशी-ख़ुशी एक दूसरे के साथ कैसे रह सकते है ? ऐसा मुमकिन है ,अगर सभी को मालूम हो की सब लोग एक ही ईश्वर को प्रेम करते है।  उससे जुड़े है।
3342 सभी लोगों के समान योग्यता नहीं होती, लेकिन सभी लोगों को अपनी योग्यता को विकसित करने के लिए समान अवसर अवश्य मिलता है।
3343 सभी लोगों में सही का अनुसरण करने का साहस होना चाहिए न की जो स्थापित है उसका।
3344 सभी व्यक्ति प्राकृतिक रूप से सामान हैं, एक ही मिटटी से एक ही कर्मकार द्वारा बनाये गए;और भले ही हम खुद को कितना भी धोखें में रख लें पर भगवान को  जितना प्रिय एक शसक्त राजकुमार है उतना ही एक गरीब किसान।
3345 सभी व्यक्तियों का आभूषण धर्म है।
3346 सभी शरीर नाशवान है, सभी धन-संपत्तियां चलायमान है और मृत्यु के निकट है। ऐसे में मनुष्य को सदैव धर्म का संचय करना चाहिए। इस प्रकार यह संसार नश्वर है। केवल सद्कर्म ही नित्य और स्थाई है। हमें इन्हीं को अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए।
3347 सभी ख़ुशी के पीछे भागते है, जबकि वे नहीं जानते की ख़ुशी उनके क़दमों के नीचे है।
3348 समझदार व्यक्ति इसीलिए बोलता है क्योंकि उसके पास बोलने के लिए या दुसरो से बांटने के लिए कई अच्छी बाते होती है, लेकिन एक बेवकूफ व्यक्ति इसीलिए बोलता है क्योंकि उसे कुछ न कुछ बोलना होता है।
3349 समझने का अर्थ है क्षमा कर देना, खुद को भी। 
3350 समय का ज्ञान न रखने वाले राजा का कर्म समय के द्वारा ही नष्ट हो जाता है।
3351 समय का ध्यान नहीं रखने वाला व्यक्ति अपने जीवन में निर्विघ्न नहीं रहता।
3352 समय के साथ अच्छे लोगो के साथ की गई दोस्ती गहरी होन लगती हैं।  ठीक वैसे ही जैसे उम्र के साथ अच्छी किताब और ज्यादा पसंद आने लगती हैं।
3353 समय के साथ किसी भी चीज को जोड़ा जा सकता हैं तो वे सच ही हो सकता हैं।
3354 समय को समझने वाला कार्य सिद्ध करता है।
3355 समय परिवर्तन का धन है, परन्तु घड़ी उसे केवल परिवर्तन के रूप में दिखाती है, धन के रूप में नहीं। 
3356 समय सीमा पर काम ख़तम कर लेना काफी नहीं है ,मैं समय सीमा से पहले काम ख़तम होने की अपेक्षा करता हूँ।
3357 समय, धैर्य तथा प्रकृति, सभी प्रकार की मुश्किलों को दूर करने और सभी प्रकार के जख्मों को भरने वाले बेहतर चिकित्सक हैं।
3358 समर्थ एवं शक्तिशाली पुरुषों के लिए कुछ भी कर सकना कठिन नहीं वो जो सोचते हैं उसे कर गुजरते हैं, व्यवसायी लोगो के लिए दूरी कोई अर्थ नहीं रखती, इसी प्रकार प्रिय और मधुर बोलने वाले का कभी कोई शत्रु नहीं होता।
3359 समर्थ को भार कैसा ? व्यवसायी के लिए कोई स्थान दूर क्या ? विद्वान के लिए विदेश कैसा? मधुर वचन बोलने वाले का शत्रु कौन ?
3360 समर्थ व्यक्ति को कोई दोष देना कठिन हैं। जो बात सामर्थ्यवान के लिए सिद्धदायक हो सकती हैं, वही सामान्य व्यक्ति के लिए हानिकारक हो सकती हैं। देखिये अमृत पीना तो अच्छा है लेकिन राहू की मौत अमृत पीने से ही हुई। विष पीना नुकसानदायी है लेकिन भगवान् शंकर ने जब प्राणघातक विष पिया तो वह भी उनके गले का आभूषण बन गया।
3361 समर्थ व्यक्ति द्वारा किया गया गलत कार्य भी अच्छा कहलाता है और नीच व्यक्ति के द्वारा किया गया अच्छा कार्य भी गलत कहलाता है। ठीक वैसे, जैसे अमृता प्रदान करने वाला अमृत राहु के लिए मृत्यु का कारण बना और प्राणघातक विष भी शंकर के लिए भूषण हो गया।
3362 समस्त कार्य पूर्व मंत्रणा से करने चाहिए।
3363 समस्त दुखों को नष्ट करने की औषधि मोक्ष है।
3364 समस्या जितनी बड़ी होती है, उसे हल करने का स्वाद उतना ही मीठा होता है।
3365 समस्याएं इतनी ताक़तवर नहीं हो सकती जितना हम इन्हें मान लेते हैं , कभी सुना है   कि  " अंधेरों ने सुबह ही ना होने दी हो "
3366 समाज की सबसे अच्‍छी सेवा उन लोगों का चुनाव करके की जा सकती है, जो Hardworking, Intelligent हों और Long Term की सोचते हों।
3367 समाज में एक चीज़ जरुरी है वह है बदलाव, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले ये मत सोचिये की दुनिया कैसी है? यह जरुर सोचिए की दुनिया कैसी हो सकती है? भविष्य का ध्यान रखिए।
3368 समाज में से धर्म को निकाल फेंकने का प्रयत्न बांझ के पुत्र करने जितना ही निष्फल है और अगर कहीं सफल हो जाय तो समाज का उसमे नाश होता है।
3369 समान गुण, कर्म, स्वभाव और आर्थिक स्थिति वाले व्यक्ति से ही प्रेम-सम्बन्ध ठीक रहता हैं, इसी प्रकार सेवा अथवा नौकरी आदि करने हो तो सरकारी नौकरी ही करनी चाहिए, लोक –व्यहार में निपुण व्यक्ति ही समाज में श्रद्धा प्राप्त करता हैं इसी प्रकार रूपवती स्त्री की शोभा अपने घर में ही होती हैं।
3370 समुंद्र ने गुणी मेघ को जल का दान करके एक ओर अपने खारे जल को मीठा बना दिया, दूसरी और जड़-चेतन को जीवन प्रदान करने का पुण्य भी अर्जन किया तथा दिए गए जल से अधिक परिणाम में जल पुन: प्राप्त कर लिया इस प्रकार स्पष्ट हैं कि गुणी को दिया गया दान ही सफल होता हैं अतः गुणवान को ही दान देना चाहिए।
3371 समुंद्र में बादलो का बरसना व्यर्थ हैं, जिसका पेट भरा हुआ हो ऐसे आदमी को भोजन कराना बेकार हैं, धनी व्यक्ति को दान देना व्यर्थ हैं और सूर्य के प्रकाश में दिन में दीपक जलाना व्यर्थ हैं।
3372 समुद्र के पानी से प्यास नहीं बुझती।
3373 समुद्र में वर्षा का होना व्यर्थ है, तृप्त व्यक्ति को भोजन करना व्यर्थ है, धनिक को दान देना व्यर्थ है और दिन में दीपक जलाना व्यर्थ है।
3374 समुद्र शांत हो तो कोई भी जहाज चला सकता है.
3375 समृद्धता से कोई गुणवान नहीं हो जाता।
3376 समृद्धि की चाहत न करना और समृद्धि आने पर उदण्ड न होना महापुरुषों का लक्षण हैं, वे सदा नम्र बने रहते हैं।
3377 सम्पन्नता धन के कब्जे में नहीं उसके उपयोग में है। 
3378 सरलता और परिश्रम का मार्ग अपनाओ, जो सफलता का एक मात्र रास्ता है।
3379 सर्वशक्तिमान तीनो लोको के स्वामी श्री विष्णु भगवान को शीश नवाकर मै अनेक शास्त्रों से निकाले गए राजनीति सार के तत्व को जन कल्याण हेतु समाज के सम्मुख रखता हूं।
3380 सर्वश्रेष्ठ किताबें वही बातें बताती हैं जो आप पहले से जानते है।
3381 सहिष्णुता के अभ्यास में, आपका शत्रु ही आपका सबसे अच्छा शिक्षक होता है।
3382 सही उद्यमशीलता जोखिम लेने से ही आता है।
3383 सही काम करना जितना जरुरी हैं, उतना ही जरुरी सही तरीके से करना हैं इसी तरह, सही काम करें न कि आसानी से होने वाला काम हर काम का shortcut ढूंढेंगे तो गलत रास्ता अख्तियार करना होगा।
3384 सही काम करने के लिए समय हर वक्त ही ठीक होता है।
3385 सही मार्ग पर ही सही दौड़ना तो आपको ही पड़ेगा 
3386 सांप को दूध पिलाने से विष ही बढ़ता है, न की अमृत।
3387 सांप में विष हो अथवा न हो, उसकी फुंकार ही डराने के लिए काफी हैं यदि वह ऐसा नहीं करता तो वह लोगो के कोप का पात्र बन जाता हैं लोग उसे पत्थर मारते हैं उसकी उपेक्षा करते हैं इसी प्रकार आदमी को अपना प्रभाव स्थिर रखना चाहिए।
3388 सांप, राजा, सिंह, बर्र (ततैया) और बालक, दूसरे का कुत्ता तथा मूर्ख व्यक्ति, इन सातो को सोते से नहीं जगाना चाहिए।
3389 साख बनाने में बीस साल लगते हैं और उसे गंवाने में बस पांच मिनट. अगर आप इस बारे में सोचेंगे तो आप चीजें अलग तरह से करेंगे.
3390 सागर की तुलना में धीर-गम्भीर पुरुष को श्रेष्ठतर माना है वे कहते है कि जिस सागर को लोग इतना गम्भीर समझते है, प्रलय आने पर वह भी अपनी मर्यादा भूल जाता हैं और किनारों को तोड़ कर जल-थल एक कर देता हैं परन्तु साधू अथवा श्रेष्ट व्यक्ति संकटों का पहाड़ टूटने पर भी श्रेष्ठ मर्यादायो का उलंघन नहीं करता।
3391 सात घनघोर पाप: काम के बिना धन;अंतरात्मा के बिना सुख;मानवता के बिना विज्ञान;चरित्र के बिना ज्ञान;सिद्धांत के बिना राजनीति;नैतिकता के बिना व्यापार ;त्याग के बिना पूजा।
3392 सादगी से जिए ताकि दूसरे भी जी सकें।
3393 साधारण  दिखने  वाले  लोग  ही  दुनिया  के  सबसे  अच्छे  लोग  होते  हैंयही  वजह  है  कि  भगवान  ऐसे  बहुत  से  लोगों का निर्माण करते हैं।
3394 साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं, यही वजह है कि भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं।
3395 साधारण दोष देखकर महान गुणों को त्याज्य नहीं समझना चाहिए।
3396 साधारण पुरुष परम्परा का अनुसरण करते है।
3397 साधु अर्थात महान लोगो के दर्शन करना पुण्य तीर्थो के समान है। तीर्थाटन का फल समय से ही प्राप्त होता है, परन्तु साधुओं की संगति का फल तत्काल प्राप्त होता है।
3398 साधु पुरुषो की रक्षा के लिए और दुष्कर्म करने वाले के नाश के लिए तथा धर्म की स्थापना करने के लिए में युग- युग में प्रकट होता हूँ।
3399 साधु महात्माओ के संसर्ग से पुत्र, मित्र, बंधु और जो अनुराग करते है, वे संसार-चक्र से छूट जाते है और उनके कुल-धर्म से उनका कुल उज्जवल हो जाता है।
3400 साधु-महात्मा साक्षात तीर्थ-स्वरुप हैं अथार्थ तीर्थो के सेवन जैसा पुण्य ही साधुओ के दर्शनों से भी प्राप्त होता हैं। तीर्थयात्रा का फल तो समय आने पर मिलता हैं परन्तु साधु-सज्जनों के संग और दर्शन से तत्काल लाभ हो जाता हैं क्योकि वे कोई अच्छी बात ही कहेंगे या कोई अच्छी सीख ही देंगे।

Thursday, July 7, 2016

#3201-3300


3201 शेर से यह बढ़िया बात सीखे कि कार्य छोटा हो या बड़ा उसे पूरा करने के लिए पूरा सामर्थ्य लगा देना चाहिए किसी भी कार्य को महत्वहीन समझना और उसकी उपेक्षा करना अच्छी बात नहीं।
3202 शौक और दुःख देने वाले बहुत से पुत्रों को पैदा करने से क्या लाभ है ? कुल को आश्रय देने वाला तो एक पुत्र ही सबसे अच्छा होता है।
3203 श्रदावान और जितेन्द्र्य व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करता हैं, ज्ञान प्राप्त करने पर शीघ्र परम शान्ति मिलती हैं।
3204 श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास।
3205 श्रेष्ठ और सुहृदय जन अपने आश्रित के दुःख को अपना ही दुःख समझते है। 
3206 श्रेष्ठ व्यक्ति अपने समान ही दूसरों को मानता है।
3207 श्रेष्ठ स्त्री के लिए पति ही परमेश्वर है।
3208 संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है.
3209 संकट में बुद्धि ही काम आती है।  
3210 संकोच युवाओं के लिए एक आभूषण है, लेकिन बड़ी उम्र के लोगों के लिए धिक्कार।  
3211 संगठित होने पर क्षुद्र प्राणियों का एक छोटा समूह भी बड़े-बड़े शत्रुओ को पराजीत कर देता हैं। इसके विपरीत बलशाली होने पर भी अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता।
3212 संतान को जन्म देने वाली स्त्री पत्नी कहलाती है।
3213 संतुष्टि प्रकर्ति की दौलत हैं और वैभव इंसान के द्वारा बनायीं हुई गरीबी वे ही धनवान हैं जो कम में संतुष्टि करना जानते हैं।
3214 संधि और एकता होने पर भी सतर्क रहे।
3215 संधि करने वालो में तेज़ ही संधि का हेतु होता है।
3216 संपन्न और दयालु स्वामी की ही नौकरी करनी चाहिए।
3217 संभव की सीमा जानने केवल एक ही तरीका है असम्भव से आगे निकल जाना।
3218 संयोग भगवान का बचा हुआ गोपनीय रास्ता है। 
3219 संयोग से तो एक कीड़ा भी स्तिथि में परिवर्तन कर देता है।
3220 संविधान छोटा और अस्पष्ट होना चाहिए। 
3221 संसार का विरोध करके कोई इससे मुक्त नहीं हुआ। बोध से ही इससे ज्ञानीजनों ने पार पाया है। संसार को छोड़ना नहीं, बस समझना है। परमात्मा ने पेड़-पौधे, फल-फूल, नदी, वन, पर्वत, झरने और ना जाने क्या- क्या हमारे लिए नहीं बनाया ? हमारे सुख के लिए, हमारे आनंद के लिए ही तो सबकी रचना की है। 
3222 संसार की निंदा करने वाला अप्रत्यक्ष में भगवान् की ही निंदा कर रहा है। किसी चित्र की निंदा चित्र की नहीं अपितु चित्रकार की ही निंदा तो मानी जाएगी। हर चीज भगवान् की है, कब, कैसे, कहाँ, क्यों और किस निमित्त उसका उपयोग करना है यह समझ में आ जाये तो जीवन को महोत्सव बनने में देर ना लगेगी।
3223 संसार की प्रत्येक वास्तु नाशवान है।
3224 संसार के उद्धार के लिए जिन लोगो ने विधिपूर्वक परमेश्वर का ध्यान नहीं किया, स्वर्ग में समर्थ धर्म का उपार्जन नहीं किया, स्वप्न में भी सुन्दर युवती के कठोर स्तनों और जंघाओं के आलिंगन का भोग नहीं किया, ऐसे व्यक्ति का जन्म माता के यौवन रूपी वन को काटने वाली कुल्हाड़ी के समान है।
3225 संसार के चारो कोनो में यात्रा कीजियें, लेकिन फिर भी आपको कहीं भी कुछ भी नहीं मिलेगा। जो आप प्राप्त करना चाहते हैं वह तो यही आपके अन्दर विराजमान हैं।
3226 संसार के विषयों पर ज्ञान, सामान्य रूप से मनुष्य को जिद्दी बना देता हैं, ज्ञान का अभिमान एक बंधन हैं।
3227 संसार को चलाने के लिए पहले हमें स्वयं को चलना होगा।
3228 संसार में अत्यंत सरल और सीधा होना भी ठीक नहीं है। वन में जाकर देखो की सीधे वृक्ष ही काटे जाते है और टेढ़े-मेढे वृक्ष यों ही छोड़ दिए जाते है।
3229 संसार में आजतक कोई भी व्यक्ति धन, जीवन, स्त्रियों तथा खाने-पीने के उत्तम पदार्थों से न तो तृप्त हुआ हैं। और न ही होगा और न हो रहा हैं भूतकाल में इन विषयों में सभी प्राणी अतृप्त होकर ही गए हैं। और वर्तमान में भी अतृप्त ही दिखाई देते हैं तथा भविष्य में भी यहीं स्थिति बनी रहेगी।
3230 संसार में ऐसा कौन व्यक्ति है जिसके वंश में कोई न कोई दोष, या अवगुण न हो, कहीं न कहीं कोई दोष निकल ही आता हैं। संसार में कोई ऐसा प्राणी भी नहीं है जो कभी न कभी, किसी न किसी रोग से पीड़ित न हुआ हो, अथार्त रोग कभी न कभी सभी मनुष्यों को घेर ही लेता हैं। संसार में ऐसा कौन व्यक्ति हैं जिसे कोई न कोई व्यसन न हो अथार्त जब वह संकट में न पड़ा हो संसार में किसी को लगातार सुख भी नहीं मिलता, कभी न कभी कोई संकट अथवा कष्ट आ ही जाता हैं।
3231 संसार में ऐसे अपराध कम ही है जिन्हे हम चाहे और क्षमा न कर सके। 
3232 संसार में कुछ दुःख ऐसे हैं जिन्हें मुनष्य अपने जीवन में सरलतापूर्वक न भुला पता हैं और न उन्हें सहन कर सकता हैं ये दुःख हैं – अपनी पत्नी से अलग होना, अपने परिवार वालें और सम्बन्धियों से अपमानित होना, क़र्ज़ का न चूका पाना, दुष्ट स्वामी की नौकरी करना तथा दरिद्र बन कर मूर्खो के समाज में रहना।
3233 संसार में केवल दो तत्व हैं- एक सौंदर्य और दूसरा सत्य। सौंदर्य प्रेम करने वालों के हृदय में है और सत्य किसान की भुजाओं में।
3234 संसार में जिसके पास धन है, उसी के सब मित्र होते है, उसी के सब बंधु-बांधव होते है, वहीं श्रेष्ठ पुरुष गिना जाता है और वही ठाठ-बाट से जीता है।
3235 संसार में निर्धन व्यक्ति का आना उसे दुखी करता है।
3236 संसार में प्रत्येक कार्य, प्रत्येक गुण, प्रत्येक बात की एक सीमा होती हैं प्रत्येक अच्छी-बुरी वस्तु अपनी सीमा में ही शोभा देती हैं जहां सीमा का अतिक्रमण होता हैं वहा अति करने वाले को दुर्गति का शिकार होता पड़ता हैं इसीलिए आचार्य ने कहा हैं कि अति का तो सभी जगह से परित्याग कर देना चाहिए।
3237 संसार में मानव के लिए क्षमा एक अलंकार है। 
3238 संसार में लोग जान-बूझकर अपराध की ओर प्रवर्त्त होते हैं।
3239 संसार में विद्वान की ही प्रशंसा होती है, विद्वान व्यक्ति ही सभी जगह पूजे जाते है। विद्या से ही सब कुछ मिलता है, विद्या की सब जगह पूजा होती है।
3240 संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है.
3241 सकारात्मक सोच (पॉजिटिव थिंकिंग) के साथ सकारात्मक किर्या (पॉजिटिव एक्शन) का परिणाम सफलता है।
3242 सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति को वहां भी रोशनी दिखाई देती है जहां रोशनी का का कोई स्त्रोत नहीं होता है। लेकिन जाने क्यों एक नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हमेशा उस रोशनी को रोकने के लिए भागता है।
3243 सच और समय का गहरा नाता है।  दोनों बातों को अपने जीवन में उतारने को लेकर कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।
3244 सच कहूँ तो मैं कभी  आइकन  ,  सुपरस्टार , इत्यदि विश्लेषणों के चक्कर में नहीं पड़ा. मैं हमेशा खुद को एक अभिनेता के रूप में देखता हूँ जो अपनी काबीलियत के अनुसार जितना अच्छा कर सकता है कर रहा है.
3245 सच में हंसने के लिए आपको अपनी पीड़ा के साथ खेलने में सक्षम होना चाहिए।
3246 सच्चा काम अहंकार और स्वार्थ को छोड़े बिना नहीं होता।
3247 सच्चा ज्ञान केवल यह जानने में है की आप कुछ नहीं जानते है।
3248 सच्चा ज्ञान दृढ़ संकल्प है। 
3249 सच्चाई तक पहुंचने के लिए सबसे पहले उस बात पर विश्वास मत करिए, उससे मुंह फेरिए और उस पर विश्वास भी मत करिए।
3250 सच्ची  सफलता  और  आनंद  का  सबसे  बड़ा  रहस्य   यह  है वह  पुरुष  या स्त्री जो  बदले  में  कुछ  नहीं  मांगता , पूर्ण  रूप  से  निस्स्वार्थ  व्यक्ति  , सबसे  सफल  है।
3251 सच्ची आध्यात्मिकता, जिसकी शिक्षा हमारे पवित्र ग्रंथो में दी हुई है, वह शक्ति है, जो अंदर और बाहर के पारस्परिक शांतिपूर्ण संतुलन से निर्मित होती है। 
3252 सच्ची क्षमा तब है जब आप कह सके – उन सारे अनुभवों के लिए धन्यवाद।
3253 सच्ची बुद्धिमानी उसी वक्त आ सकती हैं, जब हम यह मान ले कि हम जिन्दगी खुद के बारे में और हमारे आस-पास कि दुनिया के बारें में कितना कम जानते हैं कुछ ही जानते हैं।
3254 सच्ची शिक्षा का लक्ष्य चरित्र के साथ बुद्धिमता का विकास करना है। पूरी एकाग्रता से विचार करने की क्षमता देना ही शिक्षा का कार्य है।
3255 सच्ची ख़ुशी कैंसर को हराने से या चाँद-सितारों की चढ़ाई करने से नहीं होगी, लेकिन पुरानी सभ्यता को महफूज रखने से अद्भुत ख़ुशी का अनुभव जरुरु होगा।
3256 सच्चे दोस्त से तुलना करना  मुश्किल है।
3257 सच्चे लोगो के लिए कुछ भी अप्राप्य नहीं।
3258 सज्जन की राय का उल्लंघन न करें।
3259 सज्जन को बुरा आचरण नहीं करना चाहिए।
3260 सज्जन तिल बराबर उपकार को भी पर्वत के समान बड़ा मानकर चलता है।
3261 सज्जन थोड़े-से उपकार के बदले बड़ा उपकार करने की इच्छा से सोता भी नहीं।
3262 सज्जन दुर्जनों में विचरण नही करते।
3263 सत वाणी से स्वर्ग प्राप्त होता है।
3264 सतत प्रयास – न कि ताकत या बुद्धिमानी – ही हमारे सामर्थ्य को साकार करने की कुंजी है।
3265 सत्य एक विशाल वृक्ष है, उसकी ज्यों-ज्यों सेवा की जाती है, त्यों-त्यों उसमे अनेक फल आते हुए नजर आते है, उनका अंत ही नहीं होता।
3266 सत्य एक है, मार्ग कई।
3267 सत्य और ज्ञान की खोज में लगे रहना ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी विशेषता हो सकती है।
3268 सत्य और तथ्य में बहुत बड़ा अंतर है. तथ्य सत्य को छिपा सकते हैं.
3269 सत्य कभी ऐसे कारण को क्षति नहीं पहुंचाता जो उचित हो।
3270 सत्य का क्रियान्वन ही न्याय है।
3271 सत्य की कोई भाषा नहीं है।  भाषा सिर्फ मनुष्य का निर्माण है। लेकिन सत्य मनुष्य का निर्माण नहीं, आविष्कार है। सत्य को बनाना या प्रमाणित नहिं करना पड़ता, सिर्फ़ उघाड़ना पड़ता है।
3272 सत्य की खोज इसे पाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
3273 सत्य की परिभाषा क्या है ? सत्य की इतनी ही परिभाषा है की जो सदा था, जो सदा है और जो सदा रहेगा।
3274 सत्य के मार्ग पे चलते हुए कोई दो ही गलतियाँ कर सकता है; पूरा रास्ता ना तय करना, और इसकी शुरआत ही ना करना।
3275 सत्य को जानना चाहिए पर उसको कहना कभी-कभी चाहिए।
3276 सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।
3277 सत्य पर पृथ्वी टिकी है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से वायु बहती है, संसार के सभी पदार्थ सत्य में निहित है।
3278 सत्य पर संसार टिका हुआ है।
3279 सत्य पर ही देवताओं का आशीर्वाद बरसता है।
3280 सत्य बताते समय बहुत ही एक्राग और नम्र होना चाहिए क्योकि सत्य के माध्यम से भगवान का अहसास किया जा सकता हैं।
3281 सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।
3282 सत्य भी यदि अनुचित है तो उसे नहीं कहना चाहिए।
3283 सत्य मेरी माता है, पिता मेरा ज्ञान है, धर्म मेरा भाई है, दया मेरी मित्र है, शांति मेरी पत्नी है और क्षमा मेरा पुत्र है, ये छः मेरे बंधु-बांधव है।
3284 सत्य से बढ़कर कोई तप नहीं।
3285 सत्य से स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
3286 सत्संग से स्वर्ग में रहने का सुख मिलता है।
3287 सदा सांसारिक कार्यो में व्यस्त रहने वाला, पशुओ का पालक, व्यापार तथा कृषि-कर्म से अपनी आजीविका चलाने वाला ब्राह्मण, ब्राह्मण –कुल में उत्पन्न होकर भी वैश्य कहलाता हैं।
3288 सदाचार से मनुष्य का यश और आयु दोनों बढ़ती है।
3289 सदैव आर्यों (श्रेष्ठ जन) के समान ही आचरण करना चाहिए।
3290 सपना वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
3291 सपने के बारे में ध्यान से सोचे।  सुबह उठ कर सबसे पहले अपने उस सपने के बारे में सोचे, जो आपने जागने से पहले देखा था उससे आपको एक अदभुद शक्ति प्राप्त होगी फिर उनकी व्याख्या करे यदि वह आपको अच्छा लगे, तब उस पर काम करना शुरू कर दे फिर आपका वह सपना हकीकत में बदलना शुरू हो जायेगा।
3292 सपने वो नहीं जो आप सोते समय देखते हो, सपने वो है जो आपको सोने नहीं देते।
3293 सफर करने का मतलब दूसरी दुनिया के लोगो से मिलना और उनके जैसे बनना है।
3294 सफल लोग और अधिक सफल होते हैं क्योकि वो सीक्रेट ऑफ़ सक्सेस / Secrets of success जानते हैं जबकि दुसरे लोग असफल हो जाते हैं और फिर उनकी स्थिति उस मकड़ी के समान हो जाती हैं, जो एक हवा के झोकें से नीचे गिर पड़ती हैं।
3295 सफल लोग सफलता के लिए सिर्फ काम और मेहनत ही नहीं करते हैं बल्कि उनका आकलन (Work evaluation) भी करते हैं वे अपने कामों को लगातार जांचते रहते हैं दूसरों से Advice भी लेते हैं इस तरह से उनको पता रहता की आगे क्या करना हैं और कहाँ गलती हुई हैं जब तक आप अपने काम की जांच और आकलन नहीं कर लेते, आप उसे नियंत्रित नहीं कर सकते।
3296 सफल व्यक्ति वही है जो बगुले के समान अपनी सम्पूर्ण इन्द्रियों को संयम में रखकर अपना शिकार करता है। उसी के अनुसार देश, काल और अपनी सामर्थ्य को अच्छी प्रकार से समझकर सभी कार्यो को करना चाहिए। बगुले से यह एक गुण ग्रहण करना चाहिए, अर्थात एकाग्रता के साथ अपना कार्य करे तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी, अर्थात कार्य को करते वक्त अपना सारा ध्यान उसी कार्य की और लगाना चाहिए, तभी सफलता मिलेगी।
3297 सफलता  अंत  नहीं  है , असफलता  घातक  नहीं  है! लगे  रहने  का साहस  ही  मायने  रखता  है।
3298 सफलता  की  ख़ुशी  मानना  अच्छा  है  पर  उससे  ज़रूरी  है  अपनी  असफलता  से  सीख  लेना .
3299 सफलता एक ऐसी चीज हैं जिसे हर एक व्यक्ति पाना चाहता हैं, लोग कैसे एक के बाद एक सफलता हासिल करते जातें हैं? वो ऐसा क्या अलग करते हैं, क्या आपने कभी जाना, वो सब भी प्रकृति द्वारा निर्मित मनुष्य हैं आइयें जानते हैं और आप कैसे उनसे प्रेरणा ले सकते हैं?
3300 सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते।