Monday, July 11, 2016

#3601-


3601 हर इंसान अपने स्वास्थ्य या बीमारी का लेखक है।
3602 हर उस व्यक्ति के लिए समय कि सीमा नहीं रहेगी, जिसे समय का उपयोग करना आता हैं।
3603 हर एक कठिनाई जिससे आप मुंह मोड़ लेते हैं,एक भूत बन कर आपकी नीद में बाधा डालेगी।
3604 हर एक कामयाबी और दौलत की शुरआत एक विचार से होती है।   
3605 हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो। घृणा से विनाश होता है।
3606 हर एक पर्वत में मणि नहीं होती और हर एक हाथी में मुक्तामणि नहीं होती। साधु लोग सभी जगह नहीं मिलते और हर एक वन में चंदन के वृक्ष नहीं होते।
3607 हर काम में तेजी लाने की जरुरत नहीं है।  लेकिन समझने की शक्ति में तेजी लाने से फायदा होगा।
3608 हर किसी से अपनी तुलना मत कीजिये इससे आप खुद को ही छोटा महसूस करेंगे बेहतर हैं कि अपने आप से खुद कि तुलना कीजिये पहले क्या थे और अब क्या हैं ये सोचने से आपने मन से इर्ष्या का भाव दूर होगा।
3609 हर कोई उस तरह का काम करने में आनंद उठता है जिसे करने के लिए वो उपयुक्त है।
3610 हर कोई, हर किसी की मदद चाहता है।
3611 हर नई चीज अच्छी होती है लेकिन दोस्त पुराने ही अच्छे होते है....
3612 हर पल अपने प्रभुत्व को बनाए रखना ही कर्त्यव है।
3613 हर पीढ़ी खुद को पिछली से ज्यादा दिमाग वाला (तेज़) और अगली पीढ़ी से ज्यादा बुद्धिमान समझती है।
3614 हर प्रकार की knowledge का जनम हमारे विचारों में ही होता हैं।
3615 हर बच्चा इसी सन्देश के साथ आता है कि भगवान अभी तक मनुष्यों से हतोत्साहित नहीं हुआ है।
3616 हर बच्चे के अंदर एक वयस्क और हर वयस्क के अंदर एक बच्चा छिपा होता है।
3617 हर बार किस्मत से लड़ने की ज़रूरत नहीं। उसके पीछे चुपचाप चलते जाइए।
3618 हर मनुष्य के पास, कुछ भी करने की पूरी आज़ादी होनी चाहिए।  लेकिन उसे किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन को नुकसान पहुँचाने की इज़ाज़त नहीं होनी चाहिए।
3619 हर रात, जब मैं सोने जाता हूँ, मैं मर जाता हूँ। और अगली सुबह, जब मैं उठता हूँ, मेरा पुनर्जन्म होता है।
3620 हर राष्ट, चीन से यह सीख सकता है की हमे ग्रामीण स्टार पर अच्छे उद्यमों, अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाओ और शैक्षिक सुविधाओ के निर्माण पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
3621 हर रोज दो choice मिलती हैं- तनाव को बढ़ाना या शांति का अनुभव करना।
3622 हर लड़ाई को इसके होने से पहले जायज ठहराने की कोशिश होती है , हर पक्ष इसे मारने पर आमादा, दूसरे पक्ष के खिलाफ आत्मरक्षा के रूप में पेश करता हैं।
3623 हर विपत्ति, हर असफलता और हर मनोव्यथा अपने साथ उतने ही महान फायदों के बीज लेकर आता है। 
3624 हर व्यक्ति अपने नेचर के आधार पर चीज़ों को अपनाता है।
3625 हर व्यक्ति की आत्मा अमर होती है, लेकिन जो व्यक्ति नेक होते हैं उनकी आत्मा अमर और दिव्य होती है।
3626 हर व्यक्ति के लिए रोटी, कपडा, मकान के साथ काम भी होना चाहिए।
3627 हर व्यक्ति के सुख और दुख बिल्कुल अलग होते हैं।
3628 हर व्यक्ति को एक कोच की जरुरत होती है।  इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप एक बास्केटबाल, एक टेनिस खिलाडी, एक पहलवान , क्रिकेटर  , हॉकी खिलाडी या एक ब्रिज प्लेयर है।
3629 हर व्यक्ति को खुश रखा जा है, इसके लिए उन सभी लोगो को समझाना होगा जो हमेशा उदास या हताश रहते है।
3630 हर व्यक्ति को गलती करने का अधिकार है। लेकिन कुछ लोगो को गलतियां करने का शौक होता है। उन्हें बार-बार गलती करने का जुनून या रूझान भी हो सकता है।
3631 हर व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि आत्मा एक राज़ा की समान होती है जो शरीर, इन्द्रियों, मन, बुद्धि से बिल्कुल अलग होती है। आत्मा इन सबका साक्षी स्वरुप है।
3632 हर व्यक्ति में कोई न कोई कलाकार छिपा होता है। केवल उसे तराशे।
3633 हर व्यक्ति सभी काम नहीं कर सकता है।
3634 हर व्यक्ति से विनम्र रहिये लेकिन कुछ लोगो से विनम्र होने का दिखावा करिए।
3635 हर व्यक्ति ज़िन्दगी का मज़ा अलग अंदाज़ में लेता है, लेकिन असल तरीका वही है जिसमें आप दूसरों के लिए कुछ करने के योग्य बन सकें।  उन्हें खुशियां बाट सकें।  
3636 हर समय सेहत की चिंता करते रहना ही जीवन में सबसे बड़ी रूकावट है।
3637 हर साल भी अगर एक बुरी आदत को दूर फेका जाएँ, तो बुरे से बुरा व्यक्ति भी अच्छा बन सकता हैं।
3638 हां और नहीं- ये दुनिया के सबसे पुराने और छोटे शब्द है, लेकिन इनके इस्तेमाल के लिए सबसे ज्यादा सोचना पड़ता है।
3639 हाथ की शोभा दान से होती है, न की कंगन पहनने से, शरीर की शुद्धि स्नान से होती है, न की चन्दन लगाने से, बड़ो की तृप्ति सम्मान करने से होती है, न कि भोजन कराने से, शरीर की मुक्ति ज्ञान से होती है, न की शरीर का शृंगार करने से।
3640 हाथी के चलाने के लिए अंकुश, घोड़े के लिए हाथ में एक चाबुक, सींग वाले बैल आदि पशु के लिए डंडे की आवश्कता होती हैं, परन्तु दुष्ट व्यक्ति सरलता से वश में नहीं आता, उसके लिए तो हाथ में तलवार लेनी पड़ती हैं उसे सीधे रास्ते पर लाने के लिए कभी-कभी उसकी हत्या भी कर देनी पड़ती हैं।
3641 हाथी को अंकुश से, घोड़े को चाबुक से, सींग वाले बैल को डंडे से और दुष्ट व्यक्ति को वश में करने के लिए हाथ में तलवार लेना आवश्यक है।
3642 हाथी मोटे शरीर वाला है, परन्तु अंकुश से वश में रहता है। क्या अंकुश हाथी के बराबर है ? दीपक के जलने पर अंधकार नष्ट हो जाता है। क्या अंधकार दीपक बराबर है ? वज्र से बड़े-बड़े पर्वत शिखर टूटकर गिर जाते है। क्या वज्र पर्वतों के समान है ? सत्यता यह है कि जिसका तेज चमकता रहता है, वही बलवान है। मोटेपन से बल का अहसास नहीं होता।
3643 हार जाने का डर, इंसान के हारने की सबसे बड़ी वजह है।
3644 हार मत मानो, हमेशा अगला मौका ज़रूर आता है।
3645 हालाँकि मुझे दूसरों को क्या करना चाहिए, के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है, मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूँ और एक बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से समाज को वापस देने के लिए एक जिम्मेदारी महसूस कर रहा हु।
3646 हालाँकि मुझे दूसरों को क्या करना चाहिए, के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है, मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूँ और एक बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से समाज को वापस देने के लिए एक जिम्मेदारी महसूस कर रहा हूँ।
3647 हालात मनुष्य से ज्यादा मजबूत होते है।
3648 हालात से तालमेल बिठाओ या फिर खत्म हो जाओ- हर युग में प्रकर्ति का यही नियम हैं। 
3649 हास्य टॉनिक है, राहत है, दर्द रोकने वाला है.
3650 हिंसा हमेशा बाधा को जल्दी से हटा सकती है पर ये कभी सृजनात्मक नहीं हो सकती।
3651 हीरे की काबलियत रखते हो तो अंधेरो में चमका करो रोशनी में तो काँच भी चमकते है।
3652 हे अर्जुन! जब जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि हुई हैं तब-तब मैं अपने को रचता हूँ अथार्थ अवतरित होता हूँ।
3653 हे अर्जुन! निसंदेह मन बहुत चंचल हैं और बड़ी कठनाई से वश में होता हैं किन्तु सदा अभ्यास और वैराग्य से वह वश में हो जाता हैं।
3654 हे केतकी ! यद्यपि तू सांपो का घर है, फलहीन है, कांटेदार है, टेढ़ी भी है, कीचड़ में ही पैदा होती है, बड़ी मुश्किल से तू मिलती भी है, तब भी सुगंध रूपी गुण से तुम सभी को प्रिय लगती हो। वाकई एक गुण सभी दोषो को नष्ट कर देता है।
3655 हे बुद्धिमान पुरुष ! धन गुणवानो को दे, अन्य को नहीं। देखो, समुद्र का जल मेघो के मुँह में जाकर सदैव मीठा हो जाता है और पृथ्वी के चर-अचर जीवों को जीवनदान देकर कई करोड़ गुना होकर फिर से समुद्र में चला जाता है।
3656 हे महिला, तुम नीचे झुककर क्या देख रही हो? क्या तुम्हारा कुछ जमीन पर गिर गया है? हे मुर्ख, मेरे तारुण्य का मोती न जाने कहा फिसल गया। अथार्थ समझदार व्यक्ति को चाहिए कि किसी भी वृद्ध का उपहास न करें, क्योंकि यह स्थति तो एक दिन सभी की होनी हैं।
3657 हो सकता है आप कभी ना जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा।
3658 ख़ुशी आत्म निर्भरता से सम्बंधित होती है।
3659 ख़ुशी का रहस्य  ज्यादा पाने में नहीं बल्कि थोड़े का आनंद लेने की क्षमता विकसित करने में है।
3660 ख़ुशी की उम्मीद करना और उसके लिए प्रयास करना भी ख़ुशी है।
3661 ख़ुशी ही जीवन का उद्देशय और अर्थ है।
3662 ज़रा आसमान की तरफ देखिए। हम अकेले नहीं हैं। पूरी दुनिया हमारी दोस्त हैं और जो लोग सपने देखते हैं और उनके लिए काम करते हैं, केवल उन्हें यह सब कुछ देने के लिए हर तरह से तैयार रहती है।
3663 ज़िंदगी भी विडियो गेम सी हो गयी है  एक लैवल क्रॉस करो तो अगला लैवल और मुश्किल आ जाता हैं.....
3664 ज़िन्दगी और समय, विश्व के दो बड़े अध्यापक है। ज़िन्दगी हमें समय का सही प्रयोग करना सिखाती है, जबकि समय हमें ज़िन्दगी की उपयोगिता बताता है।
3665 ज़िन्दगी खुशनुमा है और मौत शांतिपूर्ण। इन दोनों के बीच का सफर मुश्किलों भरा है।
3666 ज़िन्दगी में एक बार अपने बारे में अवश्य सोचे अन्यथा आप संसार की सबसे बड़ी कॉमेडी मिस कर सकते है।
3667 ज़िन्दगी में मैंने किसी चीज़ में कुछ ज्यादा देखा है तो वे सिर्फ अपने लीडर या महान लोगों के साथ जुड़कर ही।

No comments:

Post a Comment