601 | एक कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए मुझे बस एक पार्क , एक पुलिसकर्मी और एक सुन्दर लड़की की ज़रुरत होती है। |
602 | एक खुबसूरत शरीर का अंत हो सकता हैं।लेकिन Art-Work कभीख़त्म नहीं होता। |
603 | एक गलत कानून को कानून कहना ही गलत है। कानून वही है जो न्याय करता है। |
604 | एक गलत विचार का समर्थन जारी रखने से अच्छा है आप अपनी राय बदल लें। |
605 | एक गलती करने में एक क्षण लगता है लेकिन उस गलती को भूलने की कोशिश में पूरा जीवन बीत जाता है। |
606 | एक घड़ी ख़रीदकर हाथ मे क्या बाँध ली.. वक़्त पीछे ही पड़ गया मेरे..!! |
607 | एक छोटी सी चिंटी आपके पैर को काट सकती है,पर आप उसके पैर को नहीं काट सकते ! इसलिए जीवन में किसी को छोटा ना समझे ! क्योकि वह जो कर सकता ,शायद आप ना कर पाये !! |
608 | एक छोटे से विवाद से एक महान रिश्ते को घायल मत होने देना। |
609 | एक जग बूँद-बूँद कर के भरता है। |
610 | एक जीवन जो दूसरों के लिए नहीं जीया गया वह जीवन नहीं है। |
611 | एक तयशुदा उम्र के बाद मनुष्य जैसा है उसका जिम्मेदार वह खुद होता है। |
612 | एक तस्वीर हज़ार शब्दों के बराबर होती है। |
613 | एक दार्शनिक की ज़िम्मेदारी है की वह हर बात में सच्चाई ढूंढ निकाले। |
614 | एक दिन धीरूभाई चला जायेगा लेकिन Reliance के कर्मचारी और शेयर होल्डर इसको चलाते रहेंगे, रिलायंस अब एक विचार है जिसमे अम्बानियों का कोई अर्थ नहीं है। |
615 | एक दूसरे से प्रेम करें , लेकिन प्रेम का कोई बंधन ना बाधेंबल्कि इसे अपनी आत्माओं के किनारों के बीच एक बहते हुए सागर के सामान रहने दें। |
616 | एक देश की महानता और नैतिक प्रगति को इस बात से आँका जा सकता है कि वहां जानवरों से कैसे व्यवहार किया जाता है। |
617 | एक देश नारे लगाने से महान नहीं बन जाता। |
618 | एक दोस्त आपकी दूसरी आत्मा है। |
619 | एक दोस्त को क्षमा करने की अपेक्षा एक दुश्मन को क्षमा करना आसान है। |
620 | एक दोस्त क्या है? दो शरीर में रहने वाली एक आत्मा। |
621 | एक दोस्त जो आपके सुख-दुःख को समझे और मुश्किलो में साथ निभाए, ऐसा दोस्त आपके जीवन में भाई-बहन की तरह होते है। |
622 | एक नायक (Hero) एक इंसान से ज्यादा बहादुर नहीं होता है, लेकिन वो पांच मिनिट ज्यादा बहादुर रहता है। |
623 | एक नायक बनो, और सदैव कहो - "मुझे कोई डर नहीं है"। |
624 | एक नायक सौ में एक पैदा होता है, एक बुद्धिमान व्यक्ति हज़ारों में एक पाया जाता है, लेकिन एक सम्पूर्ण व्यक्ति शायद एक लाख लोगों में भी ना मिले। |
625 | एक निराशावादी को हर अवसर में कठिनाई दिखती है और आशावादी को हर कठिनाई में अवसर। |
626 | एक निश्चित बिंदु के बाद, पैसे का कोई अर्थ नहीं रह जाता। |
627 | एक नेता की परिभाषा है कि उसके पास एक सफल द्रष्टिकोण हों, एक जूनून हो, जो किसी परेशानी से ना डरे बल्कि परेशानियों को हराना जानता हो। और सबसे महत्वपूर्ण बात कि वो ईमानदार हो । |
628 | एक प्रेरित जनशक्ति(motivated manpower) सबसे महत्वपूर्ण बात है। |
629 | एक बड़े पहाड़ पर चढ़ने के बाद यही पता चलता है कि अभी ऐसे कई पहाड़ चढ़ने के लिए बाकी हैं। |
630 | एक बहादुर व्यक्ति की अपेक्षा डरपोक व्यक्ति के झगड़े ज्यादा होते है। |
631 | एक बार आपने कोई फैसला कर लिया, सारी प्रकति उसे पूरा करने में जुट जाती है। |
632 | एक बार में एक ही चीज करे पूरा ध्यान एक ही चीज पर होगा तो perfection आएगा, काम की तारीफ होगी और ख़ुशी मिलेगी। |
633 | एक बिगड़ैल गाय सौ कुत्तों से ज्यादा श्रेष्ठ है। अर्थात एक विपरीत स्वाभाव का परम हितैषी व्यक्ति, उन सौ लोगों से श्रेष्ठ है जो आपकी चापलूसी करते है। |
634 | एक बैंक की स्थापना करके लोगों को लूटना ज्यादा आसान है, बजाय इसके की बैंक क्लर्क को बंधक बना के लूटा जाए। |
635 | एक मनुष्य को चारो वेद और सभी धर्मं शास्त्रों का ज्ञान है लेकिन उसे यदि उसे अपनी आत्मा की अनुभूति नहीं हुई तो वह उसी चमचे के समान है। जिसने अनेक पकवानों को हिलाया तो सही लेकिन किसी का स्वाद नहीं चखा। |
636 | एक मनुष्य जैसे जीता है, उन दोनों के बीच के संबंध को ख़ुशी कहते है। |
637 | एक मात्र स्थिर अवस्था वो है जिसमे सभी इंसान कानून के समक्ष बराबर है। |
638 | एक मुर्ख जीनियस बन सकता है यदि वो समझता है की वो मुर्ख है लेकिन एक जीनियस मुर्ख बन सकता है यदि वो समझता है की वो जीनियस है। |
639 | एक मेज, एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन ; भला खुश रहने के लिए और क्या चाहिए? |
640 | एक लीडर आशा का व्यापारी होता है। |
641 | एक विचार लो . उस विचार को अपना जीवन बना लो - उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो , उस विचार को जियो . अपने मस्तिष्क , मांसपेशियों , नसों , शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो , और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो . यही सफल होने का तरीका है। |
642 | एक व्यक्ति एक साथ कई कलाओं में सफल नहीं हो सकता। |
643 | एक व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी लोगो की सोच एक जैसी है तो उस एक व्यक्ति को शांत करना आसान है, लेकिन अगर उस एक व्यक्ति को कुछ पावर मिल जाए तो वह बाकी सब को चुप करा सकता है। |
644 | एक व्यक्ति जलते हुए जंगल के मध्य में एक ऊँचे वृक्ष पर बैठा है। वह सभी जीवित प्राणियों को मरते हुए देखता है। लेकिन वह यह नहीं समझता की जल्द ही उसका भी यही हश्र होने वाला है। वह आदमी मूर्ख है। |
645 | एक व्यक्ति में जितनी काबिलियत होती है, उसे उससे कहीं अधिक अवसर प्राप्त होते हैं। |
646 | एक शब्द में, यह आदर्श है कि तुम परमात्मा हो। |
647 | एक शानदार idea प्राप्त करना चाहते हो तो, पहले ढेर सारे ideas सोचो। |
648 | एक शुद्ध निःस्वार्थ जीवन जीने के लिए, एक व्यक्ति को प्रचुरता में भी कुछ भी अपना नहीं है ऐसा भरोसा करना चाहिए। |
649 | एक श्लोक, आधा श्लोक, श्लोक का एक चरण, उसका आधा अथवा एक अक्षर ही सही या आधा अक्षर प्रतिदिन पढ़ना चाहिए। |
650 | एक सच यह भी है की लोग आपको उसी वक़्त ताक याद करते है जैब ताक सांसें चलती हैं। सांसों के रुकते ही सबसे क़रीबी रिश्तेदार, दोस्त, यहां तक की पत्नी भी दूर चली जाती है। |
651 | एक सच्चा आदमी किसी से नफरत नहीं करता। |
652 | एक सच्चा लीडर लोगो के विचारों के पीछे नहीं चलता बल्कि वो लोगो के विचारो को बदल देता है। |
653 | एक सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करो। बल्कि मूल्यों पर चलने वाले इंसान बनो। |
654 | एक समझदार व्यक्ति के द्वारा की गई आलोचना, सौ साधारण आदमियों द्वारा दिए गए समर्थन से ज्यादा महत्वपूर्ण है। |
655 | एक सवेरा था जब हँस कर उठते थे हम और आज कई बार बिना मुस्कुराये ही शाम हो जाती है.. |
656 | एक सांसारिक आदमी जो कि ईमानदारी से भगवान के प्रति समर्पित नहीं है, को अपने जीवन में कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। |
657 | एक सिंघासन महज मखमल से ढंकी एक बेंच है। |
658 | एक सिपाही एक रंगीन रिबन के लिए दिलो जान से लडेगा। |
659 | एक सेना अपने पेट के बल पर आगे बढती है। |
660 | एक हाथ की शोभा गहनों से नहीं दान देने से है। निर्मलता चन्दन का लेप लगाने से नहीं जल से नहाने से आती है। एक व्यक्ति भोजन खिलाने से नहीं सम्मान देने से संतुष्ट होता है। मुक्ति खुद को सजाने से नहीं होती, अध्यात्मिक ज्ञान को जगाने से होती है। |
661 | एक ही गुरुकुल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का निकट संपर्क, ब्रह्मचर्य को नष्ट कर सकता है। |
662 | एक ही देश के दो शत्रु परस्पर मित्र होते है। |
663 | एक ही नक्षत्र अथवा समय में और एक ही माँ के गर्भ से उत्पन्न जुड़वाँ बच्चे भी समान स्वभाव के नहीं होते, उदाहरण के लिए बेर के वृक्ष में बेर के फल भी उत्पन्न होते हैं और कांटे भी उगते हैं, पर उन दोनों का स्वभाव भिन्न हैं फल तो लोगो को स्वाद और तृप्ति देते हैं परन्तु कांटे चुभन पैदा करने के रूप में दुःख देते हैं। |
664 | एक ही पदार्थ को देखने वाले प्राणी उसे विभिन्न दृष्टिकोण से देखते हैं स्त्री का शरीर योगियों के लिए शवरूप हैं तो कामियो के लिए सौदर्य का भंडार और कुत्तो के लिए मांसपिंड। |
665 | एक ही माता के पेट से और एक ही नक्षत्र में जन्म लेने वाली संतान समान गुण और शील वाली नहीं होती, जैसे बेर के कांटे। |
666 | एक ही वस्तु को तीन दृष्टियों से देखा जा सकता है। जैसे सुंदर स्त्री को योगी मृतक के रूप में देखता है, कामुक व्यक्ति उसे कामिनी के रूप में देखता है और कुत्ते के द्वारा वह मांस के रूप में देखी जाती है। |
667 | एक ही सुगन्धित फूल वाले वृक्ष से जिस प्रकार सारा वन सुगन्धित हो जाता है, उसी प्रकार एक सुपुत्र से सारा कुल सुशोभित हो जाता है। |
668 | एकमात्र अच्छाई केवल ज्ञान हैं और एकमात्र बुराई केवल अज्ञान हैं। |
669 | एकमात्र ईश्वर ही विश्व का पथ प्रदर्शक और गुरु है। |
670 | एडिसन इलेक्ट्रिक बल्ब बनाने में १०,००० बार विफल हुए। यदि आप कुछ बार विफल हो जाते हैं तो हिम्मत मत हारिये। |
671 | ऐश्वर्य पैशाचिकता से अलग नहीं होता। |
672 | ऐसा काम न करे जिसके बारे में सोचकर पछतावा हो। गलती से हो गया है तो उसे दोहराएं नहीं। |
673 | ऐसा क्यूँ हैं कि जिस व्यक्ति को हम नाममात्र के लिए जानते हैं उसे क्षमा करना बहुत आसान होता है और जिस व्यक्ति से हम ढंग से परिचित होते हैं उसे माफ़ करना मुश्किल होता है। |
674 | ऐसा वक्त जरूर आएगा जब आप मुश्किल वक्त को भी खुश होकर सुनाएंगे। |
675 | ऐसा समुदाय जहाँ ना गरीबी है ना समृद्धि हमेशा महान सिद्धांतो से बना होता है। |
676 | ऐसी फिलोसोफी का कोई मतलब नही है जो दुसरो की दुःख तकलीफे कम करने में असमर्थ हो। |
677 | ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो। ऐसे सीखो की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो। |
678 | ऐसे माता-पिता को बेटे का शत्रु ही माना जाता हैं, जो उसे शिक्षित नहीं करते। अशिक्षित पुत्र अथवा व्यक्ति बुद्धिमान व्यक्तियों की सभा में उसी प्रकार शोभित नहीं होता जिस प्रकार हंसो के झुण्ड में बगुला अच्छा नहीं लगता। जो माता-पिता अपनी संतान को सुशिक्षित नहीं करतें, वे बच्चे के शुभचिन्तक अथवा मित्र नहीं कहे जा सकते, एक प्रकार से वे उसके शत्रु ही होते हैं। |
679 | ऐसे लोग हैं जिन्हें पूँजीवाद पसंद नहीं है, और ऐसे लोग भी हैं जिन्हें पर्सनल कम्प्यूटर्स पसंद नहीं है। पर ऐसा कोई भी नहीं है जिसे पी सी पसंद हो और वो माइक्रोसोफ्ट को पसंद ना करता हो। |
680 | ऐसे लोगो के मन में ज़िन्दगी-भर इस बात का दुःख रहता हैं की एक बार प्रयास करके देख लेते तो शायद बात बन जाती। |
681 | ऐसे लोगो को दूर रखें जो केवल अपनी सुविधा से आपके लिए समय निकलते हैं। दूसरों से attention पाने कि जबरदस्त कोशिश ना करें, न ही अनचाहे लोगो को अपने पास रखें। |
682 | ऐसे लोगो से दुरी बनाये रखे जो आपको पसंद नहीं करते या जिन्हें आप पसंद नहीं करते, भले ही वो कोई सहकर्मी या रिश्तेदार ही क्यों न हो। कोई आपकी भावनाओ का अपमान करें, नीची निगाहों से देखे या परेशान करने की कोशिश करें तो उसे अपने आस-पास भी न रखें। |
683 | ऐसे लोगों की तरह बनिए जो सोचते हैं कि दूसरों की मदद करने से या किसी के प्रति स्नेह की भावना रखने से ज्यादा खुशी मिलती है। इसकी तुलना किसी दूसरी चीज़ से नहीं की जा सकती है। |
684 | ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात कभी-भी नहीं होगी जो पूछेगा कि जंग ताकत से जीती या स्ट्रेटजी बनाकर। |
685 | ऐसे व्यक्ति से सावधान रहिए जो कुछ नया सीखना चाहता है और सीखता भी है। लेकिन उसे खुद में कोई सुधार महसूस नहीं होता है। |
686 | ओउम् इतेकक्षर ब्रह्म अथार्त ब्रह्म का नाम ओउम हैं अथवा तत्वमसि अथार्त तू ही ब्रह्म हैं। इस प्रकार एक मंत्र के रूप में सच्चे तत्त्व ज्ञान का उपदेश देने वाले गुरु की जो व्यक्ति वंदना नहीं करता, वह सौ बार कुत्ते की योनी में जन्म लेने के उपरान्त चाण्डाल योनि में उत्पन्न होता हैं। |
687 | ओरों में बहुत कुछ क्षमा कर दीजिये, खुद में कुछ भी नहीं। |
688 | और क्या कभी यह जाना गया है कि प्रेम स्वयं अपनी गहराई नहीं जानता है जब तक कि बिछड़ने का वक़्त ना आये ? |
689 | और यह समझो कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ; हाँ, काल के अंत तक. |
690 | औरत की उम्र कोई मायने नहीं रखती है क्योकि बढ़िया धुनें पुरानी वायलिन से ही निकलती है। |
691 | औरत ही एक मात्र प्राणी है जिससे मैं ये जानते हुए भी की वो मुझे चोट नहीं पहुंचाएगी, डरता हूँ। |
692 | कई कम्पनियों ने छंटनी करने का फैसला किया है,शायद उनके लिए ये सही होगा। हमने अलग रास्ता चुना है। हमारा विश्वास है कि अगर हम कस्टमर के सामने अच्छे प्रोडक्ट्स रखते रहेंगे तो वो अपना पर्स खोलते रहेंगे। |
693 | कई बार अपनी इच्छा को पूरा करने के बजाय एक इंसान बनना ज्यादा महत्त्वपूर्ण है। |
694 | कई बार कुछ न बोलकर भी आप दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते है। वैसे चाहे बोलकर हो या न बोलकर, चोट हमेशा दूसरे व्यक्ति को ही लगती है। |
695 | कई बार जीवन में ऐसे पल आते हैं जब हम खुद की काबिलियत पर शक करने लगते हैं जो गलत हैं अच्छा महसूस करने के लिए इन बातों को याद रखिएं… |
696 | कई बार दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयास में हम जीने का तरीका ही भूल जाते हैं। यदि आपके चलते किसी को दुःख नहीं हो रहा हैं, तो जिन्दगी को अपने तरीके से जीने में कोई बुराई नहीं हैं। रिश्ते खत्म होने में समय नहीं लगता लेकिन अपनी जिन्दगी हमें खुद ही जीनी हैं। |
697 | कई बार मुश्किल परिस्थितियों में आपने जबर्दस्त प्रदर्शन दिया हैं। |
698 | कई बार लगता है की ज़िन्दगी बेकार या खराब है। लेकिन हर व्यक्ति यहाँ किसी न किसी उद्देश्य के साथ आया है, लेकिन बहुत बार हम अपने उद्देश्य से भटक जाते है। |
699 | कई बार हम दूसरों कि जरूरतों को खुद से आगें रख देते हैं यह गलत हैं खुद की जरूरतों को प्राथमिकता दें। |
700 | कई बार हम नियमित और रोजमर्रा के काम में इतने ज्यादा आदी हो जाते हैं कि दुसरे काम करना और दायरें से बाहर जाना पसंद नहीं करते हैं, इस चक्कर में अवसर आते हैं और चले जाते हैं। कोई मौका आता हैं तो उसे पकड़ने के लिए आगे कदम नहीं बढ़ा पातें, हमें भ्रम(Doubt) हो जाता हैं कि इसके लियें ख़ास तरह के ज्ञान और योग्यता की जरुरत हैं, हम असहज हो जाते हैं और अवसर निकल जाता हैं। जबकि सच्चाई यह हैं कि कोई भी व्यक्ति किसी भी अवसर को आजमाने की लिए 100 प्रतिशत तैयार नहीं होता हैं, सफल व्यक्ति अपने Comfort zone से बाहर निकलता हैं, risk लेता हैं और नई चीजें सीखता हैं आगे बढ़ जाता हैं। |
Saturday, January 16, 2016
#601-700
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment